{"_id":"5ac7c2754f1c1bc5618b5d99","slug":"191523040885-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश हित के कार्य करे युवा पीढ़ी : अमरजीत
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। शहीद भगत सिंह नौजवान सभा पंजाब-हरियाणा यूनिट कमेटी वार्ड नंबर-3 का तीसरा सम्मेलन वार्ड-3 में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्ष अमरजीत ने की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को बुराइयों से दूर रहकर शहीदों की विचारधारा अपनाकर समाज हित व देश हित के कार्य करने चाहिए। देश व समाज के विकास के लिए युवाओं को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी अपना रास्ता भटककर गलत कार्यों की तरफ चल पड़ी है। सभा द्वारा युवाओं को संगठित करके शहीदों की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर बारु राम, काला, सतनाम सिंह, संदीप कुमार सहित सभा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।