{"_id":"5ac66fdf4f1c1bca618b5b03","slug":"191522954207-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के निजी स्कूल कल रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के निजी स्कूल कल रहेंगे बंद
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
नेशनल इंडिपेंडस स्कूल एलांयस निसा की अगुवाई में दिल्ली रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली शिक्षा बचाओ रैली में प्रदेश के लाखों स्कूल संचालक व अध्यापक शिरकत कर रोष प्रकट करेंगे। यह बात फेडरेशन आफ प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव बलदेव सैनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कही।
सैनी ने कहा कि 7 अप्रैल को देश के स्कूल पूर्णत: बंद रहेंगे तथा निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा की अगुवाई में रैली के द्वारा सरकार को शिक्षा बचाने की गुहार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तथा पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा लागू 134 ए अधिनियम के तहत प्रदेश के निजी स्कूल गरीब, मेधाबी व जरूरतमंद छात्रों को पिछले पांच सालों से शिक्षा दे रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा फीस देने का लिखित वायदा करने के बाद भी राशि जारी नहीं कर रही है। जिसके चलते निजी स्कूल गरीब छात्रों को चाहते हुए भी दाखिला न देने के लिए मजबूर है। सैनी ने कहा की पूरे देश में स्कूल बसें पैसेंजर टैक्स फ्री है, लेकिन प्रदेश सरकार ने पैसेंजर टैक्स लगा कर छात्रों के साथ कुठाराघात किया है। इस अवसर पर उनके साथ ब्लाक प्रधान सुरेश आर्य, शहरी प्रधान धर्मपाल सैनी, उपाध्यक्ष संदीप कम्बोज, मीनु बांगा, प्रदीप मडिय़ा, गौरव भूटानी, कुलविंद्र कौर, महावीर सैनी, अनीता महता, सचिन अग्रवाल, बलवान सिंह, रमेश कुमार, नीरू सैनी, ममता ठाकुर, सतपाल कटारिया, बलजीत सिंह, सतपाल सिंगला, निर्मल सिंह, सरला शर्मा, प्रिंस अग्रवाल, सूरज सिंह आदि स्कूल संचालक उपस्थित थे।