फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एचआईवी ग्रस्त महिला कर्मचारी ने निजी स्कूल प्राचार्या पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

एचआईवी ग्रस्त महिला कर्मचारी ने निजी स्कूल प्राचार्या पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Wed, 19 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
एचआईवी ग्रस्त महिला कर्मचारी ने निजी स्कूल प्राचार्या पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
एचआईवी ग्रस्त महिला कर्मचारी ने निजी स्कूल प्राचार्या पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन


फतेहाबाद।
टोहाना के एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल पर स्कूल में ही कार्यरत चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एचआईवी ग्रस्त है और उसका आरोप है कि उसकी बीमारी के चलते ही निजी स्कूल की प्रिंसिपल उसे प्रताड़ित और ताने मारती रहती है। इसके अलावा महिला ने प्रिंसिपल पर ये आरोप भी लगाया है कि उक्त प्रिंसिपल ने बीते दिन स्कूल के सारे स्टाफ को उसकी बीमारी के बारे में सार्वजनिक रूप से बता दिया जिसके बाद स्टाफ भी उसे ह्ेय दृष्टि से देखता है। शिकायतकर्ता महिला कर्मचारी ने बुधवार को अपनी शिकायत डीसी डॉ. जेके आभीर के माध्यम से प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भी भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

बुधवार को उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में महिला कर्मचारी ने बताया कि वह टोहाना के एक निजी स्कूल में 1993 से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। साल 2001 में उसे पक्के कर्मचारी के रूप में पदोन्निति मिली है। महिला का कहना है कि उसके पति को भी एचआईवी था और इसी बीमारी के चलते 2008 में उसके पति का इस बीमारी के चलते देहांत हो गया था। महिला ने बताया कि उसे उसके स्कूल की प्राचार्या द्वारा पिछले कई महीनों से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि प्राचार्या द्वारा छुट्टी न देने के कारण उसका सीडी-4 टेस्ट भी नहीं हो पाया। महिला ने स्कूल प्राचार्या के साथ-साथ सिक्योरिटी सुपरवाइजर महिपाल भी उसको प्रताड़ित कर रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि महिपाल ने कई बार उसके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला ने अपना दर्द बयान करते हुए बताया कि वह और उसके बेटे के साथ रहती है और गरीब परिवार से है। स्कूल से ही उसका गुजारा चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि प्राचार्या द्वारा उसके साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है इसकी हकीकत 11 जुलाई की रिकार्डिंग देखी जा सकती है। महिला ने अपने ज्ञापन में सरकार के मांग की है कि उसका उत्पीड़न बंद करवाया जाए और प्राचार्या के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महिला ने अपना दुखड़ा उपायुक्त, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मानव अधिकार आयोग के डायरेक्टर, सीबीएसई के चेयरमैन, डीएवी मैनेजमेंट के प्रधान, डीएवी स्कूल टोहाना के चेयरमैन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed