{"_id":"68978ba3eb8e79eb7806ee4e","slug":"190-roadways-buses-made-more-than-300-trips-throughout-the-day-private-buses-remained-empty-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-138334-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रोडवेज की 190 बसों के 300 से अधिक फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रोडवेज की 190 बसों के 300 से अधिक फेरे
Sat, 09 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड से सवार होने के होने के लिए जद्दोजहद करते यात्री। संवाद
फतेहाबाद। रक्षाबंधन के त्योहार पर जिले में फतेहाबाद डिपो की 190 बसों में महिलाओं एवं 15 वर्ष तक बच्चे की यात्रा शनिवार रात्रि 12 बजे तक मुफ्त रही। रोडवेज की बसों ने विभिन्न रूटों पर 300 से अधिक फेरे लगाए। वहीं परिवहन समिति की बसों में महिला यात्रियों से किराया वसूला गया।
इस बार जिले में पहली बार रक्षाबंधन के पर्व पर परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिल सका। इसको लेकर परिवहन समिति की बस के परिचालक दिनेश ने बताया कि उन्हें सरकार की ओर से किराया मुफ्त का कोई भी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
हालांकि निजी बसों के परिचालक ने यात्रियों को बस में सवार होने से पहले ही किराया लेने के बारे में अवगत करवाया दिया था। अगर उन्हें आदेश प्राप्त होता तो वह इसका पालन करते। वहीं रोडवेज की बसों में सवार होने के लिए यात्री जद्दोजहद करते नजर आए।
विज्ञापन
-- -
मुख्य मार्गों पर पुलिसकर्मी रहे मौजूद
रोडवेज बसों सवार होने के लिए यात्रियों में हुई जद्दोजहद को देखते पुराना बस स्टैंड व रतिया चुंगी पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। इससे ऑटो चालक व निजी बसों चालकों की मनमानी पर नियंत्रण रहा।
-- -
इन रूटों पर बढ़ाए बसों के फेरे
रोडवेज के कर्मचारियों ने बसों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए। मुख्य रूट भट्टू, भूना, हिसार से सिरसा, टोहाना, रतिया और भट्टू चोपटा रोड पर बसों के फेरे बढ़ाए। ताकि रक्षा बंधन पर की गई मुफ्त यात्रा का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को मिल सके व अपने गंतव्य पर पहुंचने में परेशानी न हो।
-- -
निजी बसों में कम नजर आई सवारियां
रोडवेज की बसों में यात्रा मुफ्त किए जाने से निजी बसों में यात्रियों की संख्या कम रही। हालांकि पुरुष यात्रियों ने निजी बसों भीड़ नहीं होने बस में सफर करके राहत महसूस की। फतेहाबाद के टोहाना और रतिया मार्ग पर सबसे अधिक निजी बसें चलती है। इन रूटों पर निजी बसों में यात्रियों की संख्या कम रही।
:: रोडवेज से रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे से लेकर शनिवार रात्रि 12 बजे तक 190 बसों का संचालन शुरू किया गया। मुख्य ठहराव स्थान भट्टू स्टैंड, रतिया चुंगी और पुराने बस स्टैंड पर रोडवेजकर्मी की ड्यूटी लगाई गई। ताकि यात्रियों को रूटों के बारे में जानकारी दें सके। वहीं कई रूटों पर बसों के फेरे सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ाए गए हैं।
-सुभाष ढांड, बस अड्डा इंचार्ज, फतेहाबाद।