फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मायावती-अखिलेश का गठबंधन अवसरवादी : बराला

मायावती-अखिलेश का गठबंधन अवसरवादी : बराला

Tue, 15 Jan 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
मायावती-अखिलेश का गठबंधन अवसरवादी : बराला
मायावती-अखिलेश का गठबंधन अवसरवादी : बराला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। उत्तरप्रदेश में मायावती और अखिलेश का गठबंधन अवसरवादी है। ये गठबंधन कभी जनता की भलाई नहीं कर सकता यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सोमवार को टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही। इससे पूर्व विधायक सुभाष बराला ने मानव सेवा संगम अस्पताल के स्थापना दिवस पर मानव सेवा संगम ब्लड बैंक का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेले व प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनोद बंसल ने की तथा कार्यक्रम का मंच संचालन राकेश जैन ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों के तौर पर डॉ. शिव सचदेवा, भाजपा मंडल प्रधान सुभाष गर्ग, निगरानी कमेटी संयोजक नरेंद्र गर्ग, नप चेयरमैन कुलदीप सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन रिंकू मान, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि रवींद्र मेहता, सन्नी सचदेवा, चुड़ियाराम गोयल, पार्षद वेद जांगड़ा, तरसेम बंसल, राज पंसारी, जोगीराम जैन, रणधीर मलान, विनय वर्मा ने शिरकत की। इस स्वास्थ्य मेले में 426 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाईयां प्रदान की गई। वहीं लैब टेस्ट तथा एक्सरे आदि भी निशुल्क किए गए। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जींद उपचुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निगम चुनाव की तरह भाजपा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के दम पर जीत दर्ज करेगी। बराला ने कहा कि भाजपा के सभी सांसद, विधायक, कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री जींद चुनाव में प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed