फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आप पार्टी ने की टोहाना विधानसभा के जोन अध्यक्षों व संगठन मंत्रियों के नामों की घोषणा

आप पार्टी ने की टोहाना विधानसभा के जोन अध्यक्षों व संगठन मंत्रियों के नामों की घोषणा

Sun, 16 Dec 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
आप पार्टी ने की टोहाना विधानसभा के जोन अध्यक्षों व संगठन मंत्रियों के नामों की घोषणा
आप ने की टोहाना विधानसभा के जोन अध्यक्षों और संगठन मंत्रियों के नामों की घोषणा
विज्ञापन

- लोकसभा संगठन मंत्री कल्याण सिंह और लोकसभा प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने दिया सिरसा रैली का निमंत्रण
अमर उजाला ब्यूरो
कुलां। आम आदमी पार्टी ने टोहाना विधानसभा के जोन अध्यक्षों व संगठन मंत्रियों की नियुक्ति कर दी है। आम आदमी पार्टी टोहाना इकाई की बैठक शनिवार को लोकसभा संगठन मंत्री कल्याण सिंह व लोकसभा प्रभारी सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में कुलां दफ्तर में हुई। बैठक में विधानसभा हल्का टोहाना सुखविंदर सिंह गिल व विधानसभा हल्का टोहाना सचिव बलबीर सिंह मोगा भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई तथा टोहाना विधानसभा के पांच जोन टोहाना, कुलां, जाखल, चंद्रावल व समैन जोन में बांटा गया। प्रत्येक जोन के अध्यक्ष, संगठन मंत्री व सचिव नियुक्त किए गए। उत्तम सिंह को जाखल जोन अध्यक्ष तथा संदीप गर्ग को सचिव, समैन जोन से रामनिवास गिल अध्यक्ष, टोहाना जोन से हरिराम शर्मा अध्यक्ष तथा सुरेंद्र कुमार हिंद को संगठन मंत्री, चंद्रावल जोन से हरीश बुडानियां को अध्यक्ष तथा सुभाष पूनियां को संगठन मंत्री व सुशील कुमार खिचड़ को सचिव, कुलां जोन से मनजीत सिंह को अध्यक्ष तथा रणजीत सिंह को संगठन मंत्री व बंता राम को सचिव नियुक्त किए गए।

इस के अलावा विधानसभा हल्का टोहाना युवा विंग व किसान विंग का भी गठन किया गया। शेर सिंह मान को किसान विंग का अध्यक्ष, काका सिंह को संगठन मंत्री, निच्छतर सिंह को सचिव व युवा विंग से बलकार सिंह को अध्यक्ष, मदन लाल को संगठन मंत्री व मोहित मितल को सचिव बनाया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने 22 दिसंबर को सिरसा में होने वाली स्कूल-अस्पताल रैली के लिए न्योता देने के लिए कुलां में एक मार्च पास निकाला।
विज्ञापन

15एफटीबीपी02 मीटिंग में मौजूद आप नेता व कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed