{"_id":"5b81ae5042c792463b3b5ede","slug":"181535225424-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आया जींद निवासी बाइक सवार, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आया जींद निवासी बाइक सवार, मौके पर ही मौत
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव बैजलपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान जिला जींद के गांव जजवान निवासी श्याम लाल पुत्र वीरू राम के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतक के सहयोगी अशोक कुमार की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक श्याम लाल के सहयोगी अशोक कुमार ने बताया कि श्याम लाल किसी काम से बैजलपुर गया था और अपना काम निपटाकर घर की ओर लौट रहा था। अशोक कुमार ने बताया कि भूना से बैजलपुर वाली रोड़ पर सामने से आते एक ट्रक ने तेज गति से आकर श्याम लाल की बाइक को रौंद दिया। आसपास के लोगों से उसे उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र पहुंचाया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही श्याम लाल की मौत हो चुकी थी।