{"_id":"5b4b98fc4f1c1b50748b50ae","slug":"181531681020-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद राजकुमार सैनी को पुलसि ने रोका तो बोले, भाई मैं आम आदमी बनकर पब्लिक के बीच बैठ जाऊंगा, वीआईपी बनकर नहीं आया हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद राजकुमार सैनी को पुलसि ने रोका तो बोले, भाई मैं आम आदमी बनकर पब्लिक के बीच बैठ जाऊंगा, वीआईपी बनकर नहीं आया हूं
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैलेश तिवारी
फतेहाबाद। बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को कबीर महाकुंभ में एक पल असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ा। हुआ यूं कार्यक्रम के आयोजकों की तरफ से राजनीतिक दलों के नेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था। सामाजिक तौर पर कोई भी कार्यक्रम में आ सकता था। 10 बजकर 20 पर राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। हालांकि वे मंच के पीछे 11 बजे का इंतजार करने लगे। इसी बीच सांसद राजकुमार सैनी 10 बजकर 51 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मेन गेट पर पुलिस ने सांसद की गाड़ी रोक ली। इसी बीच सांसद ने खिड़की का शीशा नीचे करके कहा, भाई मैं वीआईपी बनकर नहीं आया हूं। पंडाल के अंदर पब्लिक के बीच में आम आदमी बनकर बैठ जाऊंगा। इसी बीच डीएसपी जगदीश काजला आए और सांसद को अंदर जाने के लिए बोल दिया। सांसद भीड़ के अंदर मीडिया गैलरी के पास बैठ गए।
------------------------
छौरा तूनै भी तै काले कपड़े पहन राख्य सै
कबीर महाकुंभ में आने वाले लोगों को काले कपड़े सहित तमाम चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया था। पंडाल में आम लोगों के लिये 16 प्रवेश गेट बनाए गए थे। उसी गेट से सभी लोगों को जांच पड़ताल के बाद अंदर आने दिया जा रहा था। पंडाल के अंदर आई एक महिला ने जब स्वाट टीम के जवान देखते ही बोल पड़ी आरे यू कै मतलब, तन्नै भी तो काले कपड़े पहने हैं। महिला की बात सुन जवान ने बड़ी ही सहजता से महिला को मुस्कान के साथ अंदर बैठने के लिये कहा।
-------------------------
काले रंग के कपड़े पहनकर पहुंची युवती, 10 मिनट बाद मिन्नतों के बाद मिला प्रवेश
आमजन प्रवेश गेट पर राष्ट्रपति का भाषण सुनने युवती काले रंग के कपड़े पहन पहुंची। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने युवती को काले रंग के कपड़े पहने देखा तो अंदर जाने से रोक दिया। युवती ने अपना आईकार्ड दिखाया लेकिन पुलिस ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। 10 मिनट तक सुरक्षाकर्मियों से मिन्नते करने के बाद उसे पंडाल के अंदर जाने दिया गया। युवती ने इस बात का भरोसा दिलाया कि वह यहां राष्ट्रपति का भाषण सुनने आई है वह ऐसा कोई काम नहीं करेगी जिससे वहां का माहौल खराब हो जाए।
विज्ञापन
---------------------
गर्मी से राहत के लिये परिसर में लगाई छबील
जिस पंडाल में राष्ट्रपति का कार्यक्रम चल रहा था उसके ठीक सामने गर्मी से राहत के लिये छबील गई थी। छबील आयोजक का कहना था कि गर्मी को देखते हुए जो भी लोग कार्यक्रम में आ रहे हैं उनकी सेवा के लिये यह छबील लगाई है। प्रशासन ने राष्ट्रपति के आगमन पर पंडाल के अंदर किसी भी तरह के सामान को पंडाल के अंदर ले जाने से रोक लगा रखी थी। पंडाल में आने वाले लोगों के पास पानी, बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, जो भी मिला उसे गेट पर रखवा कर अंदर जाने दे रहे थे।