फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मृतक के स्थान पर दूसरा व्यक्ति किया अदालत में खड़ा, 7 को कैद

मृतक के स्थान पर दूसरा व्यक्ति किया अदालत में खड़ा, 7 को कैद

Mon, 18 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मृतक के स्थान पर दूसरा व्यक्ति किया अदालत में खड़ा, 7 को कैद
अदालत में पेश किया दूसरा व्यक्ति, सात को कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विकास गुप्ता की अदालत ने मृतक की जगह दूसरा आदमी अदालत में पेश करके मुस्तरका खाते की जमीन अपने नाम करवाने के मामले में एक पंच सहित 7 लोगों को 2-2 साल की कैद की सजा सुनाई है। आरोपियों को 400 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुलिस ने रहनखेड़ी निवासी प्यार कौर उर्फ पूरा ने गांव के ही चार भाईयों बलवंत सिंह, जसवंत सिंह, श्रवण सिंह, भगवान सिंह व अवतार सिंह, कुलदीप सिंह और पंच जसविन्द्र कौर के खिलाफ 26 सितंबर 2012 को धोखाधड़ी व षडयंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज किया था। प्यार कौर ने अपनी शिकायत में अदालत को बताया कि उसके अविवाहित भाई रामसिंह की मृत्यु 20 मई 1989 को हुई थी और उसके शिकायत कर्ता और उसकी बहन प्रेमकौर, भाई छिन्द्र सिंह, हरनेक सिंह, जीतसिंह व महेन्द्र सिंह उनकी मुस्तरका खाते की जमीन के कानूनी वारिस हैं। आरोपियों में 7 उसके चचेरे भाई हैं। आरोपी बलवंत सिंह व जसवंत सिंह ने दीवानी अदालत फतेहाबाद में अन्य आरोपियों से मिल कर दावा किया और मृतक रामसिंह को प्रतिवादी दिखाया तथा जवाबदावा भी दिया। कुलदीप सिंह ने अदालत में अपने आप को रामसिंह बताया और स्टेटमेंट व नो ओब्जेक्शन भी दिया। पंच सब को जानती थी और उसे यह भी पता था कि रामसिंह की मृत्यु हो चुकी है, फिर भी उसने कुलदीप सिंह की रामसिंह के रुप में शिनाख्त की। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पंच सहित 7 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 2-2 साल की कैद व 400 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed