फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गांव भूंदड़वास में ढाई एकड़ गेहूं की फसल व 15 एकड़ में भूसा जला

गांव भूंदड़वास में ढाई एकड़ गेहूं की फसल व 15 एकड़ में भूसा जला

Thu, 19 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
गांव भूंदड़वास में ढाई एकड़ गेहूं की फसल व 15 एकड़ में भूसा जला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
गांव भूंदड़वास के खेतों में अचानक आग लगने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल व गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया। बाद में मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार किसान अजीत सिंह के खेत में अचानक आग लगने से करीब ढाई एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल व करीब 10-15 एकड़ में पड़ा गेहूं का भूसा जल गया।

बताया जाता है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। घटना में किसान की गेहूं की फसल व गेहूं का भूसा जल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वही जानकारी के अनुसार उक्त आग हरियाणा पंजाब के बार्डर के साथ लगते भूंदड़वास व उसके साथ लगते हुए खेतों में लगी थी व पंजाब के साथ साथ हरियाणा से भी दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed