फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   भव्यता से मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव: डॉ. हरदीप सिंह

भव्यता से मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव: डॉ. हरदीप सिंह

Sat, 18 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
भव्यता से मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव: डॉ. हरदीप सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
पवित्र श्रीमद् भगवत गीता में वर्णित जीवन सार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला में गीता जयंती महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने अधिकारियों की एक बैठक ली और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की होने वाली बैठकों में भी श्रीमद् भगवत गीता के सार पर चर्चा हो ताकि इसमें लिखी उपयोगी बातों को अधिकारी और कर्मचारी भी अपनाए और अपनी कार्य प्रणाली में शामिल करें।
बैठक में डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि इस बार 28 नवंबर से आरंभ होने वाले गीता जयंती महोत्सव में तीनों दिन सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन का सेमिनार शिक्षा विभाग के लिए होगा जबकि दूसरे दिन का सेमिनार पुलिस विभाग के लिए होगा। तीसरे दिन का सेमिनार आमजन के लिए आयोजित किया जाएगा। तीनों ही दिन सेमिनार में विद्वान वक्ता श्रीमद् भगवत गीता पर अपने व्याख्यान देंगे। उन्होंने गीता जयंती महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि जिन-जिन की ड्यूटियां महोत्सव के आयोजन हेतु लगी है, वे अधिकारी पूरी जिम्मेवारी और गंभीरता से महोत्सव के सफल आयोजन को सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

डॉ. हरदीप सिंह ने कहा कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग एलईडी स्क्रीन लगे वाहन पर श्रीमद् भगवत गीता और महाभारत से जुड़ी ऑडियो विजुअल, डॉक्यूमेंट्री व अन्य सामग्रियां जिला के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित करें। इसके अतिरिक्त अन्य प्रचार सामग्रियों के माध्यम से भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को गीता जयंती महोत्सव की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि शहर में विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा निकाली जाए और अधिक से अधिक लोगों व संस्थाओं की इसमें भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला में गीता जयंती समारोह का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक स्थानीय पंचायत भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि गीता दुनिया का पहला धार्मिक ग्रंथ है और यह मनुष्य को निष्काम कर्म का संदेश देकर उसे कर्मयोगी बनाता है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि गीता का ज्ञान और इसका संदेश जन-जन तक पहुंचे। इसके लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर गीता जयंती समारोह का आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, एसडीएम सतबीर सिंह जांगु, नगराधीश देवीलाल सिहाग, डीएसपी गुरदयाल सिंह, एक्सईएन सतीश जनेवा, जगबीर सिंह, एमई सुरेश कुमार, उपनिदेशक उद्योग गुरप्रताप सिंह, बीईईओ बूटा राम, शिक्षा विभाग से अधीक्षक वेद बाला, एसडीओ अजय गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed