{"_id":"5b844b1342c792466e6ee932","slug":"171535396627-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलगत राजनीति से ऊपर उठ समस्त राजनैतिक दलों व विभिन्न संगठनों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलगत राजनीति से ऊपर उठ समस्त राजनैतिक दलों व विभिन्न संगठनों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। अटल व्यक्तित्व के धनी देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में सोमवार को सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित आम जनता की भीड़ उमड़ी। स्थानीय ओमशान्ति हॉल में आयोजित सार्वजनिक-सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा मे भाजपा, इनेलो तथा कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं ने अटल जी की स्मृतियों को ताजा करते हुए श्रद्धापूर्वक भाव प्रकट किए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के ऐसे एक मात्र राजनेता थे जो दलों की बंदिशों से ऊपर उठे। उन्होंने कहा कि राजनीति में या सार्वजनिक जीवन में अटल बिहारी वाजपेई का कोई शत्रु नहीं था इसलिए उन्हें अजातशत्रु की संज्ञा भी दी गई है। युवावस्था में भी उन्होंने अपनी बुद्धिमता और दूरगामी सोच का प्रदर्शन किया, जिसके चलते पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनमें भावी प्रधानमंत्री नजर आया। इसी प्रकार से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के समय अटल जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दुर्गा की संज्ञा देकर यह बता दिया था कि उनके मन में किसी के प्रति कोई द्वेष नहीं है और उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
इनेलो सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी लाल किला से अपना संबोधन देते थे, तो पूरी दुनिया उन्हें सुनने को लालायित रहती थी क्योंकि वह अपने भाषणों में वास्तविकता की बातें करते थे। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि अटल जी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने कभी भी अपनी आत्मा और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। दौलतपुरिया ने कहा कि वाजपेयी जी के निधन के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कि उनके परिवार से कोई बुजुर्ग विदा हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि अटल शख्सियत कभी नहीं मरती बल्कि वह विचार व प्रेरणा के माध्यम से सदैव जीवित रहती हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए आरएसएस हिसार विभाग कार्यवाह बजरंग बजरंग गोदारा ने कहा कि वह एक श्रेष्ठ राजनेता और श्रेष्ठ संघ कार्यकर्ता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के संबंध में अटल जी के स्वपन को साकार करने के लिए उनका पूरा संगठन सदैव प्रयासरत रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के अतिरिक्त इनेलो, कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों तथा विभिन्न सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए जिला अध्यक्ष वेद फूला ने कहा कि आज एक बार फिर यह बात साबित हो गई है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सभी राजनीतिक दलों व संगठनों के सर्वमान्य नेता थे, इसलिए विभिन्न दलों व संगठनों के प्रतिनिधि आपसी मतभेद को भुलाकर यहां पहुंचे हैं और एक मंच पर इकट्ठा होकर अटल जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।
इनेलो के पूर्व विधायक निशान सिंह, भाजपा से पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, पलवल जिला परिषद अध्यक्ष चमेली देवी, इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरो, विहिप से आजेन्दर सिंह फोगाट, ब्राह्मण सभा से पीसी शर्मा, गुरुद्वारा सिंह सभा से महेंद्र वधवा ने भी श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित किया।
श्रद्धांजलि सभा में नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल, भाजपा नेता बलदेव ग्रोहा, सुखविंदर गोयल, चंद्रप्रकाश बोस्ती, प्रवीण जोड़ा, लक्ष्मण नापा, डॉ आत्मप्रकाश मेहता, रामराज मेहता, डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच, जगदीश शर्मा, बनवारी लाल गहलोत, राधेश्याम नारंग, सरदारी लाल शर्मा, कंवल चौधरी, कांग्रेस नेता कृष्णा पूनिया, डॉ रामस्वरूप सोत्रिया व विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।