{"_id":"5b81acab42c79246773ead6e","slug":"171535225003-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी पर बसों की छूट के चलते बस अड्डे पर रही मारामारी, अतिरिक्त बसें भी पड़ी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी पर बसों की छूट के चलते बस अड्डे पर रही मारामारी, अतिरिक्त बसें भी पड़ी कम
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज विभाग की ओर से की गई अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के बाद भी शनिवार को बस अड्डे पर मारामारी मची रही। अपने भाइयों को राखी बांधने वाली सवारियों के साथ-साथ सामान्य सवारियों की संख्या भी शनिवार को काफी अधिक थी। रविवार का अवकाश अगले दिन होने के चलते शनिवार को घर जाने वाले यात्रियों के कारण भी बसों में काफी अधिक भीड़ देखी गई। इसके अलावा फ्री सर्विस के चलते अधिकतर निजी बस संचालकों ने शनिवार को बसें चलाई ही नहीं ताकि यात्रियों के साथ किसी तरह के विवाद से बचा जा सके।
राखी के मौके पर सरकारी ऐलान के चलते रोडवेज विभाग ने एक आदेश जारी कर रोडवेज कर्मचारियों की तीन दिन तक सभी छुट्टियां रद्द कर दी थी। ताकि रक्षाबंधन से एक दिन पहले और रक्षाबंधन के दिन महिला यात्रियों को सरकार की घोषणा का फायदा पहुंचाया जा सके। शनिवार से ही फतेहाबाद डिपो की 113 बसें सड़क पर उतार दी गई जबकि 6 बसें रिजर्व में रखी गई थी। इतना ही नहीं, रोडवेज बस चालक व परिचालकों के साथ साथ कर्मशाला में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी राखी के चलते लगातार बसों की रिपेयरिंग की। इसके अलावा विभाग ने बस लेकर रूट पर जाने वाले चालकों पर नजर रखने के लिए 35 सब इंस्पेक्टरों की भी स्पेशल ड्यूटी लगाई थी।
इस बार डेढ़ दिनों में 60 हजार यात्री निशुल्क करेंगे रोडवेज बस में यात्रा
रोडवेज विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस साल विभाग को उम्मीद है कि डेढ़ दिनों के इस समय में फतेहाबाद डिपो की बसों में लगभग 60 हजार से अधि यात्री अपना सफर करेंगे। पिछले साल ये आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंचा था। रोडवेज विभाग को प्रतिदिन की कमाई लगभग 15 लाख के करीब होती है, लेकिन सरकार की महिलाओं व बच्चों को फ्री सर्विस की घोषणा के चलते ये कमाई घटकर 3 से 4 लाख के करीब ही रह जाती है। इस बार रक्षाबंधन रविवार को है जिसके कारण नौकरीपेशा लोग भी कम ही घर से बाहर निकलेंगे।