{"_id":"5b16e5b54f1c1bb16e8b6646","slug":"171528227253-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसानों से किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसानों से किया आह्वान
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसानों से किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
देशभर में चल रहे किसानों के आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए खंड भूना के अधीनस्थ विभिन्न गांवों के किसानों ने शहीद भगत सिंह पार्क भूना में एक दिवसीय धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। धरने में पिछले साल मध्यप्रदेश में की गई छह किसानों की हत्या के मामले की निंदा करते हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। धरने की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान मजदूर एकता के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया की की, जबकि संचालन किसान नेता चांदी राम कड़वासरा ने किया।
किसानों को संबोधित करते हुए गोरखपुरिया व कड़वासरा ने कहा कि वर्तमान में चल रहा किसानों का असहयोग आंदोलन तो महज एक ट्रेलर है और यदि अभी भी सरकार ने किसान हितैषी होने का प्रमाण नहीं दिया तो आंदोलन को उग्र किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे शांतिपूर्वक आंदोलन को जारी रखें और 10 जून तक शहरों में सामान की खरीद फरोख्त से परहेज रखें। धरने में किसान नेता जिले सिंह जाखड़, प्रभुदियाल दहिया, सुभाष पूनियां, राजेंद्र पूनियां, बलबीर दहिया, शेर सिंह बैजलपुरिया, एडवोकेट अजय झाझड़ा, भागू राम, डॉ. छत्रपाल नहला, ईश्वर नहला, राजबीर गोरखपुर, अभय राम जांडली, पृथ्वी सिंह जांडली, हनुमान नहरा लहरियां, कृष्णा भाखर धौलू, दलबीर भैरों जांडली, गुलजार सिंह, महेंद्र सिंह डूल्ट आदि ने भी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।