{"_id":"6aea26675941d2ad2b0c277c","slug":"a-demand-has-been-raised-for-the-construction-of-a-modern-basketball-court-in-ratiya-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-164141-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया में आधुनिक बास्केटबाल मैदान बनाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया में आधुनिक बास्केटबाल मैदान बनाने की मांग उठाई
विज्ञापन
रतिया में बास्केटबॉल ग्राउंड की बदहाली के चलते नए मैदान की मांग करते खिलाड़ी ,स्त्रोत खिलाड़ी
- फोटो : सांकेतिक
रतिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित बास्केटबॉल मैदान की बदहाल स्थिति से खिलाड़ियों में रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से आधुनिक सुविधाओं से युक्त बास्केटबॉल मैदान तैयार करवाने की मांग की है।
खिलाड़ी शर्मा चंद लाली ने बताया कि रोजाना सुबह के समय काफी खिलाड़ी अभ्यास के लिए स्कूल परिसर पहुंचते हैं। मैदान की जर्जर हालत और सीमित संसाधनों के कारण उन्हें परेशानी होती है। युवाओं में बास्केटबाल के प्रति रुझान बढ़ रहा है लेकिन बुनियादी सुविधाओं और खेल उपकरणों के अभाव में उनकी प्रतिभा प्रभावित हो रही है।
खिलाड़ियों ने कहा कि युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में खेलों की अहम भूमिका है। बेहतर खेल सुविधाएं, उचित प्रशिक्षण और स्तरीय मैदान मिलने से युवा अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगा सकते हैं और खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पुराने मैदान का जीर्णोद्धार करवाने और जरूरी खेल उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग की। खिलाड़ियों के अनुसार रतिया में आधुनिक बास्केटबॉल ग्राउंड बनने से स्थानीय युवाओं को नियमित अभ्यास का अवसर मिलेगा। इससे वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाकर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे। इस मौके पर रासविंदर सिंह, गौरव शर्मा, राकेश अग्रवाल, विक्की सिंह, मनमोहा सिंह, सुरेंद्र पाल, अजय सिंह, काला राम सहित कई खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।