{"_id":"5ac7c2834f1c1bda618b5ea8","slug":"171523040899-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ाई
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
क्षेत्र में वीरवार रात से चल रहे मौसम खराब नेे किसानों को गहरी चिंता में डाल दिया है। शुक्रवार को दिनभर रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। पककर कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल पर खराब मौसम का खतरा मंडराया हुआ है। दिलबाग सिंह, अमनदीप सिंह, जयमन सिंह, लखविंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, मेजर सिंह आदि किसानों ने कहा कि अब गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है। ऐसे में फसल के लिए साफ मौसम की जरूरत है, ताकि फसल का उत्पादन अच्छा हो सके और समय पर कटाई हो सके। किसानों ने बताया कि अब तैयार फसल पर मौसम खराब होने से किसानों में चिंता पैदा हो गई है। किसानों का कहना है कि अगर अब ज्यादा बरसात आती है और मौसम खराब रहता है तो गेहूं की फसल खराब हो सकती है। बरसात से फसल जमीन पर लेट जाएगी और गेहूं का उत्पादन कम हो जाएगा।