फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अब गाडिय़ों पर लगा मिला स्टील का बंपर तो होगा दो हजार का चालान, ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर

अब गाडिय़ों पर लगा मिला स्टील का बंपर तो होगा दो हजार का चालान, ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर

Mon, 05 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
अब गाडिय़ों पर लगा मिला स्टील का बंपर तो होगा दो हजार का चालान, ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर
कारों में बंपर में स्टील गार्ड लगाया तो होगा दो हजार का चालान, ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद ।
अगर आप अपनी कार के बंपर पर स्टील गार्ड लगाने की सोच रहे हैं तो विचार छोड़ दीजिए, ऐसा करने पर आपको चालान भुगतना पड़ सकता है। कारों के आगे और पीछे लगे स्टील गार्ड अवैध हैं और ट्रैफिक पुलिस इसे रोकने के लिए अभियान चला रही है। इसके लिए आपको पूरे दो हजार रुपये का जुर्माना अदा करना पड़ेगा। इस संदर्भ में औपचारिक पत्र पुलिस मुख्यालय से ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंच गया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रिछपाल साहू ने इसकी पुष्टि की है।
सेंसर नहीं करते काम, हादसे के समय एयरबैग ना खुलने का भी खतरा
ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचे पत्र में उच्चाधिकारियों की ओर से स्टील बंपर गार्ड को गाड़ियों के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है। तकनीकी विशेषज्ञों के हवाले से दी गई सूचना के अनुसार बंपर लगी गाड़ियों के सेंसर सही ढंग से काम नहीं करते जिसके चलते गाड़ी बैक करते समय या किसी अन्य संभावित खतरे का पता चालक को नहीं चल पाता। इससे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा बंपर गार्ड को दुर्घटना के समय भी काफी खतरनाक माना गया है। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादातर गाड़ियों में लगे बंपर गार्ड के कारण हादसे के समय एयरबैग नहीं खुल पाते हैं।
विज्ञापन

गाड़ी को स्क्रैच से बचाने व लुक के लिए लगते हैं बंपर गार्ड
ज्यादातर वाहन चालक अपनी गाड़ी को स्क्रैच से बचाने व हैवी लुक देने के लिए भी बंपर गार्ड लगवा देते हैं। वाहन चालकों को लगता है कि ऐसा करने से उनकी गाड़ी किसी दीवार या आगे-पीछे से आ रही गाड़ी से रगड़ खाने से बचेगी। लेकिन होता इससे बिल्कुल उलट है। गाड़ी मामूली रगड़ से तो बच जाती है लेकिन बड़ा हादसा होने पर अंदर लगे एयरबैग पर्याप्त जोरदार झटके के अभाव में खुल नहीं पाते जिसके चलते अगली सीटों पर बैठे लोगों के घायल होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की गाड़ी पर भी लगे हैं अवैध बंपर गार्ड
ऐसा नहीं है कि आम नागरिकों की गाड़ी पर ही बंपर गार्ड लगे हुए हैं। जिले के कई अधिकारी भी ऐसे हैं जिनकी सरकारी गाड़ियों में भी स्टाल गार्ड लगे हैं। एसडीएम सहित कई अधिकारियों ने तो सरकार का निर्देश आते ही अपनी-अपनी गाड़ियों के आगे लगे अवैध गार्ड हटा लिए थे, लेकिन कुछेक कर्मचारियों और अधिकारियों की कारों पर बंपर गार्ड अभी भी लगा है।
कार मॉडिफाइड करने वाले दुकानदारों को होगा नुक्सान
शहर में कार मोडीफाइड करने वाली तकरीबन एक दर्जन दुकानें हैं। बड़ी गाड़ियों खासकर एसयूवी के आगे बंपर गार्ड लगाए जाते हैं। हालांकि ऐसी गाडिय़ां युवाओं की पहली पसंद होती हैं लेकिन नए सरकारी आदेश के बाद अब इन दुकानदारों को भी नुकसान होना तय है। आमतौर पर एक एसयूवी के आगे-पीछे बंपर गार्ड की लागत दो से तीन हजार रुपये होती है और युवाओं में इसके बढ़ते क्रेज को लेकर दुकान मालिकों ने इसका काफी स्टॉक भी कर लिया था।


‘इस बारे में औपचारिक पत्र आ चुका है कि कारों के आगे-पीछे लगे बंपर गार्ड अवैध माने जाएंगे और ऐसी गाड़ियों का चालान शुरू कर दिया गया है। लोगों को अपनी कारों पर ऐसे बंपर गार्ड लगाने से बचना चाहिए।’
रिछपाल साहू, ट्रैफिक इंचार्ज, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed