{"_id":"5a58ff734f1c1be6408b4792","slug":"171515782003-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान चोरी कर भाग रहे थे, ग्रामीणों ने पीछा किया तो एक चोर नहर में कूदकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान चोरी कर भाग रहे थे, ग्रामीणों ने पीछा किया तो एक चोर नहर में कूदकर हुआ फरार
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
गांव लाली में शुक्रवार तड़के एक प्लाट से धान चोरी करके बाइक पर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने देख लिया और उनका पीछा शुरू कर दिया। ग्रामीणों को आता देखकर गांव से करीब 5 किलोमीटर आगे चोर बाइक व धान वहीं पर फेंककर एक युवक नहर में कूद गए और फरार होने में सफल रहा। जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने धर दबोचा व उससे धान व बाइक भी छीन लिए तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उपरोक्त चोरी के सामान को कस्टडी में लेकर धान मालिक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से गांव लाली से घरों में पड़े हुए धान को अज्ञात लोग चुरा कर ले जा रहे थे । जिससे ग्रामीणों में रोष था। शुक्रवार सुबह भी कुछ युवक गांव के ही रवि के प्लाट से काफी मात्रा में धान चोरी करके ले गए। चुराया गया धान प्लाट के आगे व सड़क पर बिखरा होने की वजह से ग्रामीणों को फिर से धान चोरी की आशंका हो गई और रवि के प्लाट से धान चोरी होने की जानकारी हुई तो इसकी सूचना पूरे गंाव के ग्रामीणों को दे दी। ग्रामीण सड़क पर गिरे हुए धान को देखते हुए उसके पीछे चलने लगे। ग्रामीणों ने देखा की अज्ञात चोर धान को सुखचैन माइनर के किनारे ले गए। जिस ग्रामीण पीछा करते हुए रतिया पुल के पास पहुंचे तो देखा की पुल से कुछ दूरी पर चोरी किए धान को गठड़ियों में बांध कर रखा हुआ था व कुछ युवक खड़े हुए थे जिस पर ग्रामीणों ने उक्त युवकों को घेरा डाल दिया। वहीं ग्रामीणों को पास आता देखकर वहा खड़े युवकों में से एक युवक ने नहर में छलांग मार दी और फरार हो गया और एक युवक को ग्रामीणों को काबू कर मौके पर पुलिस को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रवि की शिकायत पर गंाव के ही लाभ, सुनील, दीपु व सन्नी के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।