{"_id":"5a57adbf4f1c1b45198b46db","slug":"171515695551-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललौदा स्कूल को मिला मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण योजना का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललौदा स्कूल को मिला मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण योजना का पुरस्कार
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण योजना के तहत सबसे सुंदर स्कूल का पुरस्कार ललौदा स्कूल को मिला है। खंड शिक्षा अधिकारी बलवान सिंह गिल ने बताया कि मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण योजना के अंतर्गत सत्र 2017-18 के लिए खंड स्तर पर विजेता स्कूलों का चयन कर लिया है। उन्होंने कहा कि उप मंडल अधिकारी टोहाना की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा कर यह फैसला लिया गया है। इस कमेटी द्वारा उन स्कूलों की जांच की गई जिन द्वारा खंड स्तर पर दावेदारी हेतु आवेदन किया था। सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललौदा, उच्च विद्यालयों में रा.उ.वि. बलियावाला, माध्यमिक विद्यालयों में रा.मा.वि.फतेहपुरी तथा प्राथमिक विद्यालयों में राजकीय उच्च विद्यालय दमकौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन विजेता विद्यालयों को 26 जनवरी पर खंड स्तरीय कार्यक्रम में 50 हजार रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा तथा ये विद्यालय अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और जिला स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यालय को एक लाख रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। जिसे स्कूल के विकास हेतु खर्च किया जाएगा।