{"_id":"5a15b1d14f1c1bce408b86fc","slug":"171511371217-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन : डीसी
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
उपायुक्त एवं जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी के चेयरमैन डा. हरदीप सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2018-19 के लिए कक्षा छठी में दाखिले के लिए ऑनलाईन व ऑफलाईन के माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2017 निर्धारित की गई है। ऑफलाईन आवेदन पत्र 25 नवंबर की सायं 4 बजे खारा खेड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं जबकि ऑनलाईन आवेदन 25 नवंबर की रात्रि (11:59 बजे) तक भरे जा सकते हैं, इसके उपरान्त ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक को बंद कर दिया जाएगा।
डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि जिला में अभी तक नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए कुल 3800 अभ्यार्थियों ने आवेदन पत्र भरे हैं, जिसमें 2500 ऑनलाइन व 1300 ऑफलाइन के माध्यम से शामिल है। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थी जिस जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है, उस जिले के सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2017-18 में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हो। अभ्यर्थी ने कक्षा तीसरी एवं कक्षा चौथी किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय से प्रत्येक पूरे शैक्षिक सत्र में अध्ययन एवं उत्तीर्ण किया हो। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1.5.2005 और 30.4.2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के मध्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला के सभी खंडों पर निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों में चयन परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी 2018 को 11:30 बजे करवाया जाएगा, जिसके लिए 15 जनवरी 2018 से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।