फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दूसरे डिपो से कम बसें आने के कारण दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर जाने वाले यात्रियों को आ रही परेशानी, अधिकारियों के पास नहीं कोई जवाब

दूसरे डिपो से कम बसें आने के कारण दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर जाने वाले यात्रियों को आ रही परेशानी, अधिकारियों के पास नहीं कोई जवाब

Mon, 26 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दूसरे डिपो से कम बसें आने के कारण दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर जाने वाले यात्रियों को आ रही परेशानी, अधिकारियों के पास नहीं कोई जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जीरो ओवरटाइम लागू करने के सरकार के आदेशों के बाद अधिकारियों ने नए रोटेशन तो लागू कर दिए, लेकिन बसों का समय बदलने व फेरे घटने के कारण आमजन को परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। ऐसा ही रविवार को बस स्टैंड परिसर में देखने को मिला। छुट्टी का दिन होतेे हुए भी दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए जाने वाले लोगों को बसें नहीं मिलने के कारण पूरा दिन बस स्टैंड के बाहर यात्रियों की भीड़ लगी रही। बीच-बीच में सिरसा की तरफ से कोई बस आती तो भी उसमें पैर रखने की जगह नहीं होने के कारण फतेहाबाद के यात्रियों को जगह नहीं मिल पाई। वहीं इस संबंध में जब अधिकारियों से बात की गई तो उनके पास केवल एक ही जवाब था कि सोमवार को बैठक बुलाई गई है, उसके बाद दोबारा से नए रूटों की समीक्षा की जाएगी।
दफ्तरों में नहीं बन पा रही नई रोटेशन के कारण आ रही दिक्कत
विभाग ने ओवरटाइम जीरो करने के लिए दफ्तरों में काम कर रहे 101 कर्मचारियों की बसों में ड्यूटी लगा दी जिस कारण दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारी बहुत कम हो गए हैं तथा बसों के लिए रोटेशन बनाने काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में लोकल व लंबे रूटों पर जाने वाली बसों का सही समय पर चलना मुश्किल हो रहा है और यही यात्रियों की परेशानी का मुख्य कारण बना हुआ है।
विज्ञापन

सिरसा की तरफ से आने वाली बसों में नहीं पैर रखने की जगह
ओवर टाइम जीरो पॉलिसी लागू होने के कारण सिरसा की तरफ से आने वाली बसों की संख्या में कमी आई है। ऐसे में सिरसा की तरफ से आने वाली बसों में भीड़ अधिक होने के कारण फतेहाबाद के यात्रियों को उसमें जगह नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी होती है। इतना ही सिरसा की बस में सवार होकर आए एक यात्री ने बताया कि सिरसा से चलनेे के बाद बस में अधिक भीड़ होने के कारण सिरसा से फतेहाबाद के बीच आने वाले किसी भी बस स्टैंड पर नही रुकी तथा वहां खड़ी सवारियां बस के आगे हाथ देती ही रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएम बोले: सोमवार को विशेष बैठक कर की जाएगी नए सिस्टम की समीक्षा
रोडवेज टीमए कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि नया सिस्टम लागू होने के कारण सिरसा की तरफ से आने वाली संख्या में कमी आई है, जिस कारण आमजन को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को बैठक कर नए सिस्टम की समीक्षा की जाएगी तथा ड्यटी ज्वाइन नहीं करने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed