{"_id":"5a7209a84f1c1bca798b711c","slug":"161517423016-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांडली में शिकार का मामला आया सामने, जंगली बिल्ली और ब्लैक बग के गोश्त के साथ महिला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांडली में शिकार का मामला आया सामने, जंगली बिल्ली और ब्लैक बग के गोश्त के साथ महिला काबू
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
गांव जांडली में वन्य जीव और पक्षी का शिकार करने का मामला सामने आया है। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है जबकि इसी मामले में आरोपी उसका पति, बेटा और एक अन्य व्यक्ति फरार हो गए। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी देवेंद्र नेहरा ने बताया कि महिला को वीरवार को कुरुक्षेत्र में वन्य प्राणी विभाग की कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान जांडली निवासी कमलेश के रूप में हुई है जबकि उसका बेटा देवीलाल व पति फरार हो गए।
वन्य प्राणी विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकार मामले में कमलेश का बेटा देवीलाल ही मुख्य आरोपी है। अखिल भारतीय जीव रक्षा सभा के जिला प्रधान राधेश्याम बिश्नोई ने शाम को उन्हें सूचना मिली कि गांव जांडली क्षेत्र में कुछ लोग वन्य प्राणियों का शिकार कर रहे हैं, जिस पर वन्य प्राणी विभाग व पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर विभाग की टीम ने जांडली गांव में पहुंचकर चार लोगों को गोश्त सहित देख लिया। टीम ने मौके से कमलेश नामक महिला को पकड़ लिया, जबकि उसका पुत्र देवीलाल, पति व एक अन्य मौके से भाग गए। महिला से जंगली बिल्ली व ब्लैक बग पक्षी का गोश्त बरामद किया है। विभाग की टीम ने महिला को हिरासत में लेकर वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी देवेंद्र नेहरा के अनुसार पकड़ी गई महिला का पुत्र देवीलाल पहले भी कई मामलों में नामजद है और कई बार गिरफ्तार भी हो चुका है। विभाग की टीम उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।