{"_id":"596a589d4f1c1bdc168b480b","slug":"161500141725-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली बेटी से तीन माह से कर रहा था बलात्कार, पीड़ित ने ही पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेली बेटी से तीन माह से कर रहा था बलात्कार, पीड़ित ने ही पकड़वाया
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेली बेटी से तीन माह से कर रहा था बलात्कार, पीड़ित ने ही पकड़वाया
फतेहाबाद।
एक युवती को उसी के सौतेले पिता द्वारा पिछले तीन माह से लगातार बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती जिले से बाहर की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती का पिता उसे पिछले तीन माह से फतेहाबाद के मॉडल टाऊन में स्थित एक होटल में ला रहा था और यहां पर उसके साथ दुराचार करता था। शनिवार सांय को जैसे ही आरोपी अपनी सौतेली बेटी को लेकर मॉडल टाऊन स्थित होटल में पहुंचा तो युवती ने चुपके से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सारे मामले की सूचना दे दी। मामले की सूचना मिलते ही महिला थाने की एक विशेष टीम ने होटल में रेड मारी और आरोपी सौतेले पिता को मौके से धर दबोचा। महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि पीड़ित युवती के बयानों के आधार पर उसके सौतेले पिता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को होटल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।