फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   16 people found corona positive and 23 are helthy

16 नए संक्रमित मरीज मिल, 23 हुए स्वस्थ

Sun, 20 Jun 2021 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
16 people found corona positive and 23 are helthy
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
कोरोना संक्रमण को लेकर पांच दिन से लगातार राहत मिल रही है। रविवार को पांचवें दिन भी जिले में कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। पिछले 24 घंटों में जिले में 23 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और 16 नए मरीज मिले हैं। जिले में रिकवरी रेट 96.80 फीसदी तक पहुंच गया है। जिले में अभी 102 संक्रमित सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को संक्रमण दर 1.21 फीसदी रही है। 400 सैंपल रविवार को जिले में लिए गए हैं। अभी फिलहाल लैब से 940 रिपोर्ट का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद क्षेत्र में 2, टोहाना में 3, भट्टू में 4, बड़ोपल में 3, भूना में 3 तथा जाखल में एक केस मिला है। रतिया ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नया केस नहीं मिला है। वहीं जिले में कोरोन सैंपलिंग कम हो गई है इसके अलावा ट्रेसिंग भी नहीं हो रही है। जिले में पहले जहां 1500 से 2000 तक सैंपलिंग हो रही थी। वह घटकर अब 400 तक पहुंच गई है। जिले में अब 400 से 500 ही सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा जो संक्रमित मिल रहे हैं उनके संपर्क में आए लोगों की भी सैंपलिंग नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जून माह में कोरोना की स्थिति
दिन नए केस मौतें स्वस्थ हुए
1 87 7 233
2 86 4 214
3 64 4 123
4 69 5 134
5 29 4 107
6 59 5 100
7 29 2 77
8 29 1 102
9 29 4 60
10 42 4 67
11 21 4 58
12 34 2 67
13 29 2 34
14 16 2 70
15 11 3 23
16 13 0 27
17 16 0 30
18 17 0 44
19 11 0 27
20 16 0 23
कोट
जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। लेकिन लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। लोगों से अपील है कि टीका जरूर लगवाएं। अगर लक्षण हैं तो जरूर जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed