फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   संत गोपालदास ने शुरू की क्षेत्र में नशा विरोधी मुहिम

संत गोपालदास ने शुरू की क्षेत्र में नशा विरोधी मुहिम

Sat, 29 Jun 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
संत गोपालदास ने शुरू की क्षेत्र में नशा विरोधी मुहिम
फतेहाबाद। राष्ट्रीय गोरक्षक संत गोपालदास ने अपने देशव्यापी नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत फतेहाबाद जिला से करने का निर्णय लिया है। वे 30 जून को जिला मुख्यालय में विभिन्न संगठन पदाधिकारियों व ग्रामीणों संग तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसके अलावा वे 5 जुलाई को लघु सचिवालय के समक्ष नशा प्रभावित परिवारों, ग्रामीणों संग अनशन पर बैठकर सरकार से नशा मुक्त भारत की मांग करेंगे। अपने इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़ने के उद्देश्य से वे लगातार विभिन्न गांवों में अपनी टीम संग जनसंपर्क छेड़े हुए हैं। उनकी इस मुहिम को गांव ढिंगसरा ग्रामीणों के अलावा शहीद भगत सिंह ब्रिगेड, जिंदगी संस्था जैसे सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है।
विज्ञापन

गांव ढिंगसरा व आसपास के गांवों में पहुंचे संत गोपालदास ने नशे को भविष्य के लिए गंभीर संकट करार दिया। उन्होंने बताया कि वे अपने नशा मुक्त भारत आंदोलन की शुरूआत यूपी में बनारस से करना चाहते थे। उन्हाेंने बताया कि जब पता लगा कि बनारस से ज्यादा हरियाणा के जिला फतेहाबाद में जिंदगी को मौत के रास्ते धकेलने वाला नशा चरम सीमा पर पहुंच चुका है तो आंदोलन टीम से चर्चा करके जिला फतेहाबाद से नशा मुक्ति का राष्ट्रीय आंदोलन शुरू करने की ठान ली। उन्होंने कहा कि यहां गांव ढिंगसरा में जब कुछ महिलाओं ने बताया कि वे अपने इकलौते बेटे को इस नशे के प्रकोप में खो चुकी है, जिसका नवजात बच्चा अभी ठीक से आंखें भी नहीं खोल पाया था। ऐसे गंभीर हालात बयां करते हैं कि फतेहाबाद में नशा किस हद तक समाज से युवाओं की हंसती खेलती नस्ल खत्म करने का काम कर रहा है। संत गोपालदास ने लोगों का आह्वान किया कि वे एक संकल्प के साथ इस नशे को खत्म करने के लिए आगे आएं, ताकि तेजी से खत्म होती हमारी नस्ल को बचाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनआंदोलन ही अब इस नशे पर जीत पाने का मुख्य शस्त्र साबित हो सकता है, जिसके लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना ही होगा। इस अवसर पर जिंदगी संस्था प्रधान हरदीप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीन काशी, अमरीक सोढ़ी, मुकेश नारंग सहित विभिन्न गांवों के गणमान्य लोग, महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed