फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बिना सपोर्ट छज्जा के ऊपर चल रहा था काम, 25 फुट नीचे गिरने से मिस्त्री और मजदूर की मौत

बिना सपोर्ट छज्जा के ऊपर चल रहा था काम, 25 फुट नीचे गिरने से मिस्त्री और मजदूर की मौत

Sat, 29 Jun 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिना सपोर्ट छज्जा के ऊपर चल रहा था काम, 25 फुट नीचे गिरने से मिस्त्री और मजदूर की मौत
फतेहाबाद। गांव भोड़िया खेड़ा की चरणदास कॉलोनी में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान की छत का छज्जा गिरने से भोड़िया निवासी एक मिस्त्री और एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। दोनों ही चचेरे भाई थे। तीनों को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पवन कुमार ने दम तोड़ दिया गया, जबकि मिस्त्री रामसिंह का हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार में शुक्रवार सुबह रामसिंह ने दम तोड़ दिया। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक रामसिंह के भाई रमेश कुमार के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। जिस छज्जे के ऊपर काम चल रहा था उसके नीचे कोई सपोर्ट नहीं लगाया गया था, इसके कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भोड़िया खेड़ा के रोड पर चरणदास कॉलोनी में एक मकान पर दो साल से काम चल रहा है। वीरवार शाम को भी यहां लेबर लगी हुई थी। इस दौरान 30 वर्षीय मजदूर पवन और 32 वर्षीय मिस्त्री रामसिंह छज्जा पर खड़े होकर काम कर रहे थे। बताया गया है कि जहां काम चल रहा था, उस छज्जा के नीचे कोई सपोर्ट नहीं थी। छज्जा गिरने से मिस्त्री और मजदूर 25 फुट नीचे गिर गए। दोनों ही चचेरे भाई थे। हादसे के बाद दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पवन कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं रामसिंह की गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अंतिम चरण में चल रहा था दो मंजिला मकान बनाने का काम
चरणदास कॉलोनी में दो मंजिला मकान बनाने का काम अंतिम चरण में था। हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यदि छज्जा के नीचे सपोर्ट लगी होती तो दोनों की जान बच सकती थी। वहीं छज्जा के नीचे बिल्कुल पतले एक-दो सरिये लगे दिखाई दिए। इस दर्दनाक हादसे के बाद पवन और रामसिंह के परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 फुट ऊंची इमारत पर चल रहा काम, फिर भी सेफ्टी नहीं
चरणदास कॉलोनी में निर्माणाधीन 25 फुट ऊंचाई पर दो मंजिला मकान में काम चल रहा है। बावजूद वहां किसी तरह की कोई सेफ्टी नजर नहीं आई। इसी कारण ही नीचे गिरने से मजदूर-मिस्त्री की मौत हुई है। यदि वहां सेफ्टी होती तो दोनों की ही जान बच सकती थी। लेकिन अब दोनों के परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है।
आर्थिक सहायता देने की मांग
मृतक पवन के भाई प्रेम कुमार ने सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि दोनों ही परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। अब परिवार में काम करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में सरकार की ओर से उन्हें राशि दी जाए, ताकि परिवार में कुछ मदद हो सके।

वर्जन
वीरवार शाम को छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। इस मामले में मृतक के परिवार के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
- सुरेंद्र कंबोज, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed