फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अपने सबसे कमजोर बूथ पर भी तंवर से दुगने मत ले गई दुग्गल, एक बूथ पर हार का भी करना पड़ा सामना

अपने सबसे कमजोर बूथ पर भी तंवर से दुगने मत ले गई दुग्गल, एक बूथ पर हार का भी करना पड़ा सामना

Sat, 25 May 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
अपने सबसे कमजोर बूथ पर भी तंवर से दुगने मत ले गई दुग्गल, एक बूथ पर हार का भी करना पड़ा सामना
फतेहाबाद। फतेहाबाद विधानसभा सीट से मिली 75896 वोटों की लीड बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दुग्गल की जीत की सबसे बड़ी ध्वजवाहक मानी जा रही है। इस लीड ने एक बड़ी जीत की नींव रखी और दुग्गल ने आजादी के बाद से बीजेपी के लिए बंजर पड़ी सिरसा की सियासी जमीन पर जीत का कमल खिला दिया। ‘अमर उजाला’ ने फतेहाबाद से दुग्गल को मिली ऐतिहासिक लीड का अध्ययन किया और बीजेपी की जीत का बूथवार आंकलन करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

यूं तो फतेहाबाद विधानसभा की लगभग सभी सीटों पर बीजेपी को अच्छे वोट मिले। लेकिन कुछ बूथ ऐसे भी थे जहां पर बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिले। लेकिन गनीमत ये रही कि इन कमजोर बूथों पर भी बीजेपी के आसपास कोई विपक्षी उम्मीदवार फटक नहीं सका। फतेहाबाद विधानसभा हलके के बूथ नंबर 156 पर बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दुग्गल को सबसे कम 207 वोट मिले हैं। लेकिन इसके बावजूद वो इस बूथ पर भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर से दुगने मत लेने में कामयाब रहीं। तंवर को यहां महज 52 वोट मिले जबकि रोड़ी के हिस्से 7 वोट ही आ सके।
विज्ञापन

237 में से महज पांच बूथों पर 3 सौ से कम वोट मिले बीजेपी को, चार बूथों पर फिर भी रही आगे
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले 237 बूथों पर बीजेपी की मजबूती का अंदाजा इस आंकड़े से लगाइये कि जिस हलके में इनेलो प्रत्याशी को एक-एक वोट के लिए जूझना पड़ा हो और सौ से अधिक वोट वाले महज छह ही बूथ रहे हों, उस हलके में बीजेपी के हिस्से महज पांच बूथ ऐसे रहे जहां पर उसे तीन सौ से कम वोट मिले। लेकिन सुखद बात ये है कि इन पांच बूथों में से चार बूथों पर बीजेपी कांग्रेस को पछाड़ने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बूथ पर तंवर को मिली छह वोटों की बढ़त, पूरे हलके में इकलौता यही बूथ, जहां बीजेपी पिछड़ी
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 1 लाख 78 हजार के करीब लोगों ने मतदान किया और इसमें से 1 लाख 17 हजार से अधिक वोट अकेली बीजेपी प्रत्याशी की झोली में आए। जिस हलके से दुग्गल को 75 हजार से अधिक की लीड मिली, उस हलके में एक बूथ ऐसा भी सामने आया है जहां पर कांग्रेस को जीत नसीब हुई है। बूथ नंबर 185 पूरे विधानसभा का अकेला ऐसा बूथ रहा जहां पर बीजेपी मामूली अंतर से ही सही, लेकिन पिछड़ी है। इस बूथ पर कांग्रेस के तंवर को 263 वोट मिले जबकि बीजेपी की दुग्गल यहां से 257 वोट ही ले सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed