फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जैन संतों ने रतिया से भूना के लिए किया पदविहार

जैन संतों ने रतिया से भूना के लिए किया पदविहार

Tue, 17 Apr 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
जैन संतों ने रतिया से भूना के लिए किया पदविहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। वरिष्ठ जैन संत अजीत मुनि महाराज, नवीन मुनि महाराज, चिंतन मुनि महाराज सोमवार को अपने अल्प प्रवास के बाद रतिया जैन स्थानक से भूना की तरफ पद विहार कर गए। जैन मुनि रतिया से 6 किलोमीटर दूर चंदो गांव में बाबा केवल सिंह बंगड़ की ढाणी पर पहुंचे जहां पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व रतिया जैन स्थानक से दर्जनों श्रद्धालु महाराज जी को पद विहार करवा कर चंदो गांव तक छोड़ कर आए। श्रद्धालुओं ने जैन संतों के पद विहार के प्रति काफी उत्साह पाया जा रहा था और पद विहार में महिलाएं और बच्चे भी काफी संख्या में शामिल थे। हालांकि जैन श्रावक ने जैन संतों के सामने रतिया में कुछ दिन और प्रवचन करने का अनुरोध भी किया लेकिन आगामी समय में उकलाना में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जैन संतों के जाने के कारण जैन संतों को सोमवार को पद विहार करना पड़ा। पद विहार से पूर्व जैन संतों ने सभी श्रद्धालुओं से भगवान महावीर स्वामी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने जीवन में सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाऐ और दान की महिमा को समझे। केवल सिंह की ढाणी में भी दिन भर श्रद्धालुओं के द्वारा जैन संतों के दर्शन करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed