{"_id":"5acfae574f1c1b1c3d8b4d40","slug":"151523560023-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्नी ने गलती से निगल ली जहरीली दवा, पता लेने आ रहे पति की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्नी ने गलती से निगल ली जहरीली दवा, पता लेने आ रहे पति की हादसे में मौत
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
गांव चिम्मो में बुधवार शाम को एक महिला ने गलती से जहरीली दवा निगल ली। परिजनों ने उसे रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया तो मामले की सूचना पाकर पता लेने आ रहा उसका पति घग्गर पुल के पास हादसे का शिकार हो गया। उसे टाटा ऐस चालक ने टक्कर मार दी। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, मगर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर टाटा ऐस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में चिम्मो निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई जसवंत पिछले कुछ दिनों से पंजाब के आलमपुर मदरा गांव में रहता था। वह यहां पर खेती बाड़ी का काम करता था और उसके बच्चे गांव चिम्मो में ही रहते थे। उसने बताया कि बुधवार शाम को उसकी भाभी ने गलती से कोई जहरीली चीज खा ली थी, जिसके कारण बीमार हो गई थी। जिसे रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी भाई जसवंत को दी। सूचना पाकर जसवंत अपनी पत्नी का हालचाल जानने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर रतिया आ रहा था। जैसे ही वह घग्गर के पुल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही टाटा ऐस ने तेजगति में उसके भाई के बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई बुरी तरह से घायल हो गया और उसका काफी खून बह गया। उसे लोगों ने उपचार के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फतेहाबाद रैफर कर दिया। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में उसके भाई ने दम तोड़ दिया।