फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा

श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा

Wed, 31 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। मां शीतला मंदिर में श्रीराम कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने शहर में कलश यात्रा निकाली। मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों व मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने धामक भजनों के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

प्रवचन करते हुए कथावाचक मुकंद हरि जी महाराज ने कहा कि इंसान को बड़े ही सौभाग्य से कथा श्रवण करने का अवसर मिलता है। इसलिए इंसान को अपने निजी कार्यों से कुछ समय निकालकर सत्संग में अवश्य भाग लेना चाहिए। निस्वार्थ भाव से की गई प्रभु की भक्ति ही मोक्ष को प्रदान करती है। सचिव दिनेश गोयल ने बताया कि आज से आरंभ हुआ कार्यक्रम 8 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को मूर्ति प्रतिष्ठा पूजन होगा। 7 फरवरी को मूर्ति स्थापना बाबा सोहन लाल गर्ग के सानिध्य व कथा व्यास मुकंद हरि जी महाराज की उपस्थिति में की जाएगी। 8 फरवरी को कथा समाप्ति पर मूर्ति पूजन व भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर संयोजक शाम लाल डोडा, प्रधान सुभाष चंद्र, उपप्रधान शाम लाल गर्ग, जोकेश जिंदल, मुरारी लाल गर्ग, कांशीराम, सुभाष सैनी, बंटी ङ्क्षसगला, राजू पाहूजा, कीर्ति मोंगा, गौरव डोडा, बग्गा सिंह, सतनाम सिधू, सीता राम वर्मा, पुरुषोतम सामरिया, हैप्पी, लवली, बब्बू, मुंशी, ओमप्रकाश सामरिया, रामप्रताप, ज्वाला प्रसाद, सतीश शास्त्री आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed