फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पंजाबी धर्मशाला मंजूर, लेकिन ज्यादा और उपयुक्त जगह तलाशे समाज : सीएम

पंजाबी धर्मशाला मंजूर, लेकिन ज्यादा और उपयुक्त जगह तलाशे समाज : सीएम

Sat, 09 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला मंजूर, लेकिन ज्यादा और उपयुक्त जगह तलाशे समाज : सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
सीएम ने शनिवार को फतेहाबाद को एग्रो बेस्ड उद्योग, पंजाबी धर्मशाला और ओपन जिम की सौगात दी। शहर में पंजाबी धर्मशाला बनाने के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए सीएम मनोहर लाल ने मौजूदा जगह को कम बताते हुए इसके लिए साथ सटी जमीन को इसमें शामिल करने की संभावना तलाशने के लिए जिला प्रशासन को ताकीद किया है। सीएम मनोहर लाल ने यह एलान शनिवार सुबह रंगोली रिसोर्ट में जिला पंचनंद ट्रस्ट द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए किया। इस अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व ट्रस्ट के सरंक्षक स्वामी धर्मदेव ने की। अलसुबह कार्यक्रम आयोजित होने के बावजूद भारी भीड़ उमड़ने पर सीएम मनोहर लाल ने पंचनद ट्रस्ट को इसके लिए बधाई भी दी।
इससे पूर्व पंजाबी समाज की ओर से पंचनद के जिलाध्यक्ष राधेश्याम नारंग व उपहार मेहता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को समाज की मांगों का मांगपत्र सौंपा। इसके जवाब में ही सीएम ने कहा कि वे उपयुक्त जगह तलाशें, सरकार उसमें हरसंभव सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भगवत गीता के कर्म सिद्धांत की चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से गीता में वर्णन किया गया है कि कर्म करते रहे और फल की इच्छा न करें। उसी भाव को हमें जीवन में उतारना है और समाज की सेवा करनी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र और नेताओं के प्रति लोगों की सोच बहुत अच्छी नहीं रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम बनते ही इसे चैलेंज के रूप में स्वीकार किया और राजनीतिक बिरादरी की छवि में सुधार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी उद्देश्य से केंद्र और राज्य की सरकार ने भ्रष्टाचार पर पूर्णरूप से अंकुश लगाया तथा एक पारदर्शी शासन व प्रशासन जनता को देने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को महात्मा की संज्ञा देते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को बढ़ाया है। महामंडलेश्वर ने कहा कि जिस प्रकार से एक संत सुबह उठकर अपनी दैनिक क्रियाएं आरंभ करता है, उसी प्रकार से मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी ब्रह्ममुहूर्त में उठकर अपनी क्रियाएं आरंभ करते हैं और सुबह से ही लोगों से मिलना जुलना आरंभ कर देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐेसे राजनेता ही देश और प्रदेश को तरक्की के पथ पर आगे ले जा सकते हैं। इस मौके पर पंचनंद स्मारक ट्रस्ट की ओर से उन्हें श्रीमद्भगवत गीता और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इससे पूर्व पंचनद के जिलाध्यक्ष राधेश्याम नारंग व नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का स्वागत किया गया।
धांगड़ पॉलीटेक्निक को इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने पर होगा विचार
समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने गांव धांगड़ में स्थापित बहुतकनीकी सस्थान को इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने की संभावना पर भी विचार करने की बात कही। इसके अलावा सीएम ने फतेहाबाद में एग्रो बेस्ड उद्योग स्थापित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रीयल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कार्पोरेशन एग्रो बेस्ड उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन खरीदेगी। इंडस्ट्रीयल हब विकसित होने के बाद पूंजी निवेश बढ़ेगा, वहीं यहां के युवाओं को रोजगार के संसाधन उपलब्ध होंगे।

पंचनद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, सिरसा लोकसभा निगरानी समिति संयोजक भारत भूषण मिढ्ढा, नप चेयरमैन दर्शन नागपाल, रामराज मेहता, सचिव शैलेन्द्र भास्कर, शहरी प्रधान राजेन्द्र आहूजा, आत्म प्रकाश मेहता, प्रवीण जोड़ा, विजय गोयल, किशोरी लाल नारंग, भीम सैन आनंद, मदन मुटरेजा, वीना भ्याणा, ज्योति मेहता, ललित मेहता, सुभाष मेहता, रमेश मेहता, मदन गिल्होत्रा, अंशुल तनेजा सहित पंचनद स्मारक ट्रस्ट के पदाधिकारीगण, प्रबुद्धजन व गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed