फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   15 degree difference in day and night temperature, from infant to elderly getting sick

दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर, शिशु से लेकर बुजुर्ग तक हो रहे बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
15 degree difference in day and night temperature, from infant to elderly getting sick
फतेहाबाद। मौसम मे बदलाव के साथ ही बीमारियों का बढ़ना भी शुरू हो गया है। बच्चे सबसे ज्यादा बीमार हो रहे है। दिन का तापमान जहां 35 डिग्री है वहीं रात का तापमान करीब 20 डिग्री बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। बच्चे सबसे ज्यादा चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव के कारण सीधा असर बच्चों पर पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में ओपीडी बढ़ गई है। शिशु रोग विशेषज्ञ और फीजिशियन की ओपीडी दोगुनी हो गई है। अस्पताल के शिशु और फिजिशियन वार्ड में ओपीडी में करीब 150 से 200 तक पहुंच गई है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। छोटे बच्चे उल्टी, दस्त, जुकाम, बुखार, खांसी के उपचार के लिए अस्पताल में पहुंच रहे है। निमोनिया की शिकायत पर बच्चों को दाखिल भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ओपीडी की स्थिति
अस्पताल में कुल ओपीडी : 600 से 650
शिशु रोग विशेषज्ञ की ओपीडी : 60 से 70
फीजिशियन की ओपीडी : 90 से 100
बीमारियों से बचना है तो इन बातों का रखें ध्यान
बच्चों का खान-पान पौष्टिक से भरपूर रखें।
कमरे में सोने से पहले मच्छर मारने का उपाय करें।
ठंडा पेय पदार्थ पीने से बचें
बच्चों को रोज कम से कम 7-8 गिलास पानी पिलाएं, जिससे उनके शरीर में पानी की कमी न रहे।
फास्ट फूड, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, फ्रूटी इत्यादि से परहेज रखें।
कोट
बुखार, छाती में इंफेक्शन के मरीज बढ़े
नागरिक अस्पताल में ओपीडी दोगुना हो गई है। मौसम में बदलाव के कारण बच्चे, युवा और बुजुर्ग बीमार हो रहे है। ओपीडी में मरीज बुखार, छाती में इंफेक्शन की बीमारी के साथ आ रहे है। मौसम बदल रहा है, ऐसे समय में कूलर, एसी का प्रयोग करने बचें। इसके अलावा ठंडा पानी या कोल्डड्रिंक भी न पीएं। इसका सीधा असर छाती पर पड़ता है। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण बीमारियां बढ़ रही है। छोटे बच्चों का खासकर ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
कोट
अस्पताल में बच्चों की ओपीडी बढ़ी है। बुखार, उल्टी, डायरिया के मरीज आ रहे है। मौसम में बदलाव के कारण बच्चे बीमार हो रहे है। ऐसे समय में बच्चों के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों को पौष्टिक से भरपूर खाना दें। फास्टफूड न खाने दें। पानी ज्यादा से ज्यादा पिलाएं। बच्चों को एक्टीविटी करवाएं।
-डॉ. वरूण मुंजाल, शिशु रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed