{"_id":"5934096e4f1c1b89788b457e","slug":"149658252282-3-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर पीने के पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर पीने के पानी की किल्लत
Updated Sun, 04 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल
जाखल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर यात्रियों को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। पिछले कई दिनों से इन प्लेटफार्मों पर पीने के पानी की सुविधा न मिलने के कारण उन्हें भटकना पड़ रहा है हालांकि यात्रियों को ठंडे पानी की सुविधा देने के लिए मंडी की समाज सेवी संस्था श्रीराम शरणम की ओर से एक वॉटर कूलर भी लगाया हुआ है, लेकिन यहां पर पानी की आपूर्ति न हो पाने के कारण वॉटर कूलर भी बंद है। आलम यह है कि ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्री ठंडे पानी के लिए कूलर तक पहुंचते हैं, लेकिन वहां पर पानी का अभाव होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या तो उस समय होती है जब लंबी दूरी की गाड़ियां यहां पर आकर रुकती हैं व आगे भी उन्हें लंबे समय के बाद रुकना होता है। ऐसे में दर्जनों यात्री पानी के लिए भटकते हैं।
आम लोग पहुंचा रहे यात्रियों को पानी
रेलवे स्टेशन पर आ रही परेशानी को लेकर यात्रियों को पानी पहुंचाने की सेवा आम लोग कर रहे हैं। खासकर शाम के समय अमृतसर अथवा श्रीगंगानगर से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सवार यात्रियों को पहले अन्य लंगर सेवा प्रदान की जाती थी, लेकिन पानी की किल्लत को देखते हुए अब यहां जल सेवा को मुख्य रूप से शुरू कर दिया गया है।
समस्या को जल्द करेंगे दूर
स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए संबंधित निर्माण विभाग को कहा जा चुका है। प्लेटफार्म पर पानी की आपूर्ति करवाने के लिए वह प्रयासरत हैं। कहीं पाइप लाइन टूट गई है। जिसे ठीक करवा कर जल्द पेयजलापूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
जाखल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर पीने के पानी की किल्लत
समाज सेवी संस्था ने लगाया वॉटर कूलर, अधिकारी पानी भी दे पा रहे
05 रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की किल्लत को दिखाते यात्री।