{"_id":"593401014f1c1b8b3a8b45ba","slug":"149658036514-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन का चला पीला पंजा, जमींदोज हुए दर्जनों झोपडिय़ां और खोखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन का चला पीला पंजा, जमींदोज हुए दर्जनों झोपडिय़ां और खोखे
Updated Sun, 04 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
रेलवे स्टेशन के नजदीक सालों से अवैध रूप से बनी मीट की दुकानों और अन्य अवैध निर्माण पर आखिरकार प्रशासन का पीला पंजा चल ही गया। रविवार की सुबह एचएसआईआईडीसी विभाग ने रेलवे स्टेशन के नजदीक अवैध रूप से बनी मीट की दुकानों व अन्य निर्माण को जेसीबी की मदद से हटवा दिया। कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। तनाव की आशंका के चलते लगभग 5 दर्जन पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात रहे। विभाग ने कुछ दिन पहले भी इन कब्जाधारियों को नोटिस थमाए थे। उन लोगों ने नोटिसों को नजरअंदाज किया जिसके बाद रविवार को जब प्रशासन की टीमें मौके पर जेसीबी लेकर पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। लोग आनन-फानन में अपना सामान उठाते नजर आए।
जानकारी के अनुसार कि रेलवे स्टेशन के नजदीक हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना निगम की भूमि पर कुछ लोगों ने कई वर्षों से मीट की दुकानें व अन्य निर्माण बनाकर कब्जा किया था। विभाग द्वारा इस रोड पर चौड़ी सड़क बनाकर कार्य किया जाना था।
विभाग द्वारा कई बार जगह खाली करवाने के लिए नोटिस दिए गए परंतु कब्जा धारकों ने जगह को खाली करने से इंकार कर दिया इसी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए संबधित विभाग ने जिला उपायुक्त के पास पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद उन्होने 24 मई को नगर परिषद ईओ को पत्र लिखकर पुलिस की मदद से कार्रवाई करने की बात कही थी। जिसके बाद नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को डयूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया। एसएचओ रणधीर सिंह, चौकी प्रभारी बलदेव सिंह सहित सदर पुलिस भारी मात्रा में कार्रवाई हेतू मौके पर पहुंची। विभाग ने कार्रवाई से पूर्व लोगों को आधे घंटे तक अपने समान ले जाने का समय भी दिया, जिससे लोग अपना कीमती समान को निकाल सके। विभाग ने इसके बाद कार्रवाई को लगातार जारी रखते हुए जगह को पूर्णतया खाली करवा लिया।
विज्ञापन
लोगों ने सरकार को कोसा, बोले, गरीबों को उजाड़ दिया
पीड़ित लोगों ने सरकार को कोसते हुए अपनी भड़ास निकाली। लोगों की मानें तो वे लगभग 20 वर्षों से यहां बसे हुए हैं मौजूदा सरकार को कोसते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने इस तरह का कार्य कभी नहीं किया। मौजूदा सरकार उन्हें उजाड़ने पर लगी हुई है।
क्या कहते हैं अधिकारी।
इस बारे में एचएसआईआईडीसी के अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि यह हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना निगम की जमीन है। इस जगह को विकसित करने के लक्ष्य को लेकर सड़क व सीवरेज का कार्य किया जाना है ताकि आमजन को इसका लाभ मिल सके। इसी के चलते नगर परिषद से बात करने के बाद इन लोगों को नोटिस दिए गए थे लेकिन इन लोगों ने एक नही सुनी जिसके कारण उन्होंने यह कार्रवाई की है।
ये बोले पीड़ित लोग
झुग्गी निवासी महिला लाजो ने कहा कि 25 साल से अपना गुजारा कर रहे थे, लेकिन उस समय किसी ने कुछ नहीं कहा अब उन्हें नोटिस दिया गया। उसके बाद आज यह कार्रवाई कर दी गई अब वे कहा जाएंगे। उन्हे बच्चों के पालन-पोषण में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
बस्तीवासी बलबीर ने कहा कि उनके साथ गलत हुआ है पहले उन्हें सूचना दी जानी थी कि कार्रवाई होगी। लेकिन रविवार को एकदम आकर फोर्स ने कार्रवाई शुरू कर दी। गरीब आदमियों का सब कुछ खत्म कर दिया। उन्हें बेरोजगार करने का कार्य सरकार ने किया है।
बच्चो ने बचाई किताबें
इस दौरान जहां महिलाएं अपना सामान बर्तन, सब्जी, सिलेंडर, रजाई, बैड सामान बचाने में जुटी हुई थी वहीं नन्हे बच्चे अपने स्कूल की कापियां व किताबें बचाते हुए नजर आए। वहीं कुछ महिलाएं भी अपने बच्चों को स्कूल की किताबें बैग में रखने को दे रही थीं।
प्रशासन का चला पीला पंजा, जमींदोज हुए अवैध कब्जों पर बने दर्जनों झोपड़ियों और खोखे
एचएसआईआईडीसी की जमीन पर कब्जा छुड़वाने पहुंचा प्रशासन, नोटिसों को किया गया था नजर अंदाज
लोगों ने सरकार को कोसा, बोले, सरकार ने बेघर और बेरोजगार कर दिया, बच्चे संभालते दिखे किताबें
04एफटीबीपी06 : टोहाना में पुलिस कार्रवाई के बाद ढेर हुए झुग्गी-झोपडी।
04एफटीबीपी10 : टोहाना में कब्जा छुड़वाने के लिए मौके पर पंहुची पुलिस।
04एफटीबीपी07-08 : टोहाना में कब्जा कार्यवाही के दौरान झुग्गी झोपडिय़ों पर चलती जेसीबी।
04एफटीबीपी09 : टोहाना में कब्जा कार्यवाही हटाने के दौरान नन्हे बच्चे सामान टूटने से पहले अपनी किताबें संभालते हुए।