{"_id":"593400ff4f1c1be7538b459b","slug":"1496580363121-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को नए खंड नागपुर मे होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को नए खंड नागपुर मे होगा
Updated Sun, 04 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों को लेकर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को नए खंड नागपुर में कार्यक्रम होगा। इसके लिए पतंजलि समिति रतिया के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है । यह बात पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी धर्मवीर ललित ने भोजा राम धर्मशाला में जिला कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पतंजलि के योग प्रशिक्षकों द्वारा जिले में अनेक स्थानों पर योग शिविर लगाएं जाऐंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 2100 विद्यार्थी तथा उपमंडल स्तर 500 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा समिति द्वारा खंड स्तर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इसके साथ साथ 9 से 11 जून तक खंड स्तर पर खंड अधिकारियों, पंचो, सरपंचों व अन्य जन प्रतिनिधियों के लिए योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जबकि 13 से 15 जून तक जिला अधिकारियों, विधायकों, सांसदो व अन्य जन प्रतिनिधियों के लिए जिला मुख्यालय पर प्रोटोकाल योग शिविर आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर योग दिवस के सफल आयोजन के लिए टोहाना में राजेश वर्मा, राधेश्याम शर्मा, रितू रानी व मंजुषा। रतिया में सुशील कुमार, देवी लाल, मंजु सरदाना, उमा शर्मा। नागपुर में गणेश पूनिया, दलीप राम, हरजिन्द्रपाल व सुरेश सिंह। जाखल में श्याम लाल जिंदल, अरूण मितल, बलविंदर सिंह व सुरजीत सिंह । भूना में सतीश कुमार, साहिल कुमार, डॉ. सविता, श्रवण कुमार । भट्टू कला में राजेश कुमार, निरंजन शर्मा, अनिल कुमार व दारा सिंह । फतेहाबाद में चंद्र प्रकाश आर्य, सुरेंद्र शर्मा, दिप्ति खुराना, उषा रानी, रमेश कुमारी सहित अनेक योग प्रशिक्षकों की टीमों का गठन किया गया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी जिला प्रशासन के साथ मिलकर जिला सह संयोजक के रूप में कार्य करेंगे। योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले योग शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी मदन गोपाल आर्य, किसान पंचायत जिला प्रभारी महेंद्र सिंह, साहिल महता, संजीव कुमार, संजय कुमार, हरिकिशन महता, पवन कुमार, विनय शर्मा उपस्थित थे।
03 अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए सर्टिफिकेट बॉंटते मदन गोपाल आर्य