फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार पर भी सीएम ने दिखाई टेढ़ी नजर, जांच का भरोसा

तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार पर भी सीएम ने दिखाई टेढ़ी नजर, जांच का भरोसा

Sat, 03 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार पर भी सीएम ने दिखाई टेढ़ी नजर, जांच का भरोसा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने तहसील कार्यालय में जारी भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठा। इस बारे में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुशील बिश्रोई ने सीएम मनोहर लाल को औपचारिक शिकायत सौंपी, जिसमें उन्होंने अमर उजाला द्वारा इस संदर्भ में किए गए खुलासों की कटिंग भी सीएम मनोहर लाल को सौंपी। इस शिकायत मिलने के बाद सीएम ने सुशील बिश्रोई को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया और ये भी कहा कि अगर ये शिकायतें सही निकली तो बिश्रोई को प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि तहसील कार्यालय में एक के बाद एक कई रजिस्ट्रियों में नियमों को ताक पर रख कर काम किया गया। जिनका खुलासा अमर उजाला ने किया है। इसमें सोमा टाऊन के 8 एमओयू में भारी अनियमितताओं का जिक्र था। इसके अलावा शहरी सीमा के अंदर की भूमि को कृषि योग्य भूमि बताकर रजिस्ट्री कर दी गई, जिसमें सरकार को 37 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का फटका लगने की बात थी। सुशील बिश्रोई ने इस संदर्भ में सभी कागजों के साथ औपचारिक शिकायत सीएम मनोहर लाल को सौंपी।
विज्ञापन


अमर उजाला इंपैक्ट...
तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार को सीएम ने लिया संज्ञान, जांच का भरोसा
अमर उजाला ने किए थे खुलासे, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुशील बिश्रोई ने सौंपी शिकायत

03एफटीबीपी14 : सीएम मनोहर लाल को शनिवार को तहसील कार्यालय के भ्रष्टाचार की शिकायत सौंपते सुशील बिश्रोई ।
03एफटीबीपी15 : अमर उजाला द्वारा इस संदर्भ में प्रकाशित की गई सिलसिलेवार खबरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed