फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कैशलेस ट्रांजेक्शन से प्रोपर्टी टैक्स भरने पर मिलेगी छूट : मुख्यमंत्री

कैशलेस ट्रांजेक्शन से प्रोपर्टी टैक्स भरने पर मिलेगी छूट : मुख्यमंत्री

Sat, 03 Jun 2017 06:31 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
कैशलेस ट्रांजेक्शन से प्रोपर्टी टैक्स भरने पर मिलेगी छूट : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार नागरिकों को प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है। अपने घर बैठकर ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स अदा करने वाले नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट दी जाएगी। इसके अलावा आरटीए कार्यालयों में कैशलेस ट्रांजेक्शन से फीस अदा करने वालों को भी प्रोत्साहन देने पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जन्म, शादी और मृत्यु के पंजीकरण करवाने के लिए भी जिम्मेवारी निर्धारित होगी। मुख्यमंत्री शनिवार को फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने घग्गर नदी को भी प्रदूषण मुक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि फतेहाबाद जिला में लगभग 84 किलोमीटर क्षेत्र से घग्गर नदी गुजर रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नदी में किसी भी प्रकार का प्रदूषित पानी न डाला जाए। घग्गर नदी में साफ पानी बारे दूसरे राज्यों हिमाचल प्रदेश और पंजाब से भी बातचीत की जा रही है ताकि उनके यहां से भी गंदा पानी न आएं। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों कहा कि राज्य सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है। प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन व प्रशासन देना हमारा उद्देश्य है तथा प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाने वाली विकास परियोजनाओं में तीव्रता लाई जाए। उन्होंने कहा कि जिला विकास के मामले में दूसरे जिलों से प्रतिस्पर्धा करें। प्रतिस्पर्धा से विकास कार्यों में तेजी आती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्ट्रै कैटल फ्री जिला होने पर जिलावासियों को बधाई दी और साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोशालाओं और नंदीशालाओं में रखे गए पशुओं के साथ-साथ नागरिकों के घरों में पालतू पशुओं की भी टैगिंग की जाए ताकि कोई आवारा पशु सड़क पर आ ही न सके। आवारा पशु छोड़ने वाले की पहचान टैगिंग के माध्यम से होगी। आवारा पशु छोड़ने पर व्यक्ति पर जुर्माना भी लगाया जाए। मुख्यमंत्री ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 10 हजार की आबादी वाले गांव में विशेष रूप से स्वच्छता जागरूकता शपथ दिलाने के साथ-साथ सफाई अभियान चलाने के भी आदेश दिए। इस बारे लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर इस अभियान में शामिल करवाया जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद में बैंक स्कवेयर बनाने की घोषणा की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां बैंक स्कवेयर बनना है, उन सरकारी अधिकारियों के आवास को अन्य जगह शिफ्ट किया जाए और उनके लिए अलग से आवास भी बनाए जाए। उन्होंने कहा कि दोनों प्रक्रियाएं साथ-साथ की जाए ताकि योजना को सिरे चढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने म्हारा गांव जगमग गांव योजना की समीक्षा करते हुए जिला में इसकी गति को बढ़ाने और अगले माह तक 12 से 15 फीडरों पर 24 घंटे बिजली देने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने सामाजिक अधिकारिता विभाग से पेंशन लेने वाले लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक अपडेट करने के आदेश दिए और कहा कि जिन पेंशनधारकों के आधार लिंक है ही नहीं उनका सर्वे हो।

इस अवसर पर प्रधान सचिव टीसी गुप्ता, स्थानीय शहरी निकाय विभाग के निदेशक शेखर विद्यार्थी, टोहाना के विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, पुलिस अधीक्षक कुलदीप यादव, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, एसडीएम सतबीर जांगु, सूरजीत नैन, सीटीएम देवीलाल सिहाग, जिला भाजपा अध्यक्ष वेद फुलां, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राकेश मनोचा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

कैशलेस ट्रांजेक्शन से प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर मिलेगी छूट : मुख्यमंत्री
फतेहाबाद में अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा
घग्गर नदी में साफ पानी के बारे हिमाचल प्रदेश और पंजाब से भी बातचीत की जा रही है



05,06
फतेहाबाद में अधिकारियों के साथ सीएम विंडो व सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed