{"_id":"5c40b971bdec224dce165769","slug":"141547745649-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अलग-अलग हादसों में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अलग-अलग हादसों में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। एमपी रोही में पिकअप की चपेट में आने बाइक सवार युवक की मौत हुई है। वहीं वीरवार सुबह गांव करनौली के पास धुंध के कारण रोडवेज की बस बोलेरो गाड़ी से जा टकराई। हादसे में बोलेरो में सवार तीन युवकों को चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव एमपी रोही निवासी सन्नी अपनी बाइक मेें तेल डलवाने के लिए बड़ोपल के पेट्रोल पंप पर गया था। जब वह तेल डलवाकर गांव आ रहा था तो सामने से आ रही पिकअप कार ने बाइक को टक्कर मार दी और पिकअप सहित फरार हो गया। हादसे में सन्नी बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर आ गिरा। इसी दौरान खेत जा रहे उसके भाई सोनू ने उसे उठाया और ग्रामीणों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया, जहां बुधवार रात को उसने दम तोड़ दिया। फतेहाबाद सदर पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सोनू की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
वहीं दूसरी ओर वीरवार सुबह धुंध के कारण रोडवेज की एक बस सिरसा रोड पर गांव करनौली के पास बोलेरो गाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में बोलेरो में सवार गांव बड़ोपल निवासी अनिल, विक्रम व सुनील घायल हो गए। घायलों को उपचार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तीनों युवक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर सिरसा की ओर जा रहे थे।