फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बजलि बिल निपटान योजना की अवधि 31 जनवरी तक बढ़ी, फतेहाबाद में 58 हजार उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ

बजलि बिल निपटान योजना की अवधि 31 जनवरी तक बढ़ी, फतेहाबाद में 58 हजार उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ

Wed, 02 Jan 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
बजलि बिल निपटान योजना की अवधि 31 जनवरी तक बढ़ी, फतेहाबाद में 58 हजार उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ
बिजली उपभोक्ताओं ने जमा कराए 15.81 करोड़ रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली बिल निपटान योजना की कामयाबी को देखते हुए ये योजना 31 जनवरी 2019 तक बढ़ा दी गई है। 31 दिसंबर तक जिले के 72418 उपभोक्ताओं में से 58021 उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाकर साढ़े 51 करोड़ का बिजली बिल माफ करवा लिया है। निगम के अधीक्षक अभियंता आरके सभ्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में बिजली बिलों के बकाया राशि को देखते हुए सरकार ने इसे निपटाने के लिए बिल निपटान योजना लागू की थी। 20 सितंबर 2018 को ये योजना शुरू की गई थी और 31 दिसंबर तक कुल 72418 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के पास 123.23 करोड़ की राशि बकाया थी। इनमें से 58021 उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाया है। इन उपभोक्ताओं के पास विभाग की 67 करोड़ 39 लाख रुपये की राशि शेष थी। इनमें से उपभोक्ताओं ने 15 करोड़ 81 लाख के बिल अदा किए और 51 करोड़ 58 लाख का बिजली बिल माफ करवा लिए। उपभोक्ताओं ने बिल निपटान योजना के तहत 51 करोड़ 58 लाख की छूट का लाभ उठाया है। ये कुल बकाया राशि का 80 फीसदी बनता है। सभ्रवाल ने बताया कि तीन माह के दौरान डिस्कनेक्ट किए गए 50 फीसदी उपभोक्ताओं के मीटरों को बिजली लाइन से जोड़ दिया गया है। जबकि कनेक्टेड उपभोक्ताओं के 90 फीसदी बिल विभाग ने वसूल कर लिए हैं। एसई आरके सभ्रवाल ने बताया कि विभाग ने जीरो पेंडेंसी करने के लिए एक माह का समय और बढ़ा दिया है। अब ये योजना 31 जनवरी तक चलेगी। इस अवधि के दौरान ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर बिजली बिल के बकाया राशि का भुगतान करवाया जाएगा। इसके अलावा उपभोक्ताओं को पंचायतों, नगर पार्षदों के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। गांवों में पंचों-सरपंचों की मदद से बिल भरने के लिए प्रेरित किया जाता है ताकि ये लोग मुख्यधारा में जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि अब ये डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए अंतिम अवसर होगा। नहीं तो इसके बाद डिफाल्टर उपभोक्ताओं से वसूली के लिए रेवेन्यू एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिसमें उपभोक्ता को गिरफ्तार भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed