फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जींद रैली के लिए दुष्यंत समर्थकों ने किए ग्रामीण दौरे, दुष्यंत को बताया कांग्रेस-भाजपा का विकल्प

जींद रैली के लिए दुष्यंत समर्थकों ने किए ग्रामीण दौरे, दुष्यंत को बताया कांग्रेस-भाजपा का विकल्प

Fri, 30 Nov 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
जींद रैली के लिए दुष्यंत समर्थकों ने किए ग्रामीण दौरे, दुष्यंत को बताया कांग्रेस-भाजपा का विकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद । 9 दिसम्बर को जींद में होने वाले समस्त हरियाणा सम्मेलन को लेकर सांसद दुष्यंत चौटाला समर्थक नेताओं ने शुक्रवार को फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र के गांव ढ़ाणी गोपाल, खासा पठाना, सिंथला, बैजलपुर, मौची, चौबारा, गोरखपुर, कुम्हारिया, काजल हेड़ी व खजूरी का दौरा कर ग्रामीणों को रैली का न्योता दिया। रैली के जिला प्रभारी उकलाना से विधायक अनूप धाणक, पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता सुरेंद्र लेगा, पूर्व चेयरमैन होशियार सिंह ढिल्लो, मा. बंसल लाल, राकेश सिहाग, अजय संधू बीराबदी ने युवा सांसद दुष्यंत चौटाला की ओर सेे ग्रामीणों को ज्यादा संख्या में जींद पहुंचने की अपील की। विभिन्न गांवों में आयोजित जन सभाओं में विधायक अनूप धानक व रणसिंह बैनीवाल ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में युवा सांसद दुष्यंत चौटाला की लहर चल रही है। जनता ने भाजपा व कांग्रेस की सरकार से तंग आकर बदलाव का मन बना लिया है। इस अवसर पर अनिल नहला, जसपाल संधू, रवि लाम्बा, ठुईयां सरपंच रविन्द्र बैनीवाल, पूर्व सरपंच रवि गढ़वाल, सतबीर दहमान, अनिल डागर, शिवराज, प्रदीप ज्याणी, राजू बैनीवाल सहित अनेक फतेहाबाद के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed