{"_id":"5aaabdba4f1c1b690e8b4a1e","slug":"141521139130-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच रास्ते में मुख्य सड़क पर ही खोद दिया कुआं, नपा ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच रास्ते में मुख्य सड़क पर ही खोद दिया कुआं, नपा ने दिया नोटिस
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच रास्ते में मुख्य सड़क पर ही खोद दिया कुआं, नपा ने दिया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
भूना। नगर पालिका कार्यालय के समक्ष व मुख्य सड़क के बीच एक व्यक्ति द्वारा 4 फुट परिधि के कुंए का निर्माण किया जा रहा है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। मामले की सूचना मिलते ही नगर पालिका के सचिव ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस देने व पुलिस मेें एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पत्र लिखा है।
जानकारी के अनुसार शर्मा अस्पताल से नगर पालिका कार्यालय को जाने वाली मुख्य सड़क पर रिहायशी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा सरेआम गली में 4 फूट परिधि व 20 फूट गहरा कुआं खोदा गया है। उक्त गली से प्रतिदिन वाहनों के साथ-साथ नगर पालिका में जाने वाले लोगों का आवागमन रहता है। वहीं कुंए के निकट एक पार्क का मुख्य गेट है, जिसमें दर्जनों बच्चे खेलते रहते हैं। बोरबेलनुमा खुले कुंए के कारण कोई भी दुर्घटना हो सकती है। हालांकि नगर पालिका अधिकारियों की नाक के नीचे उक्त खुदाई चल रही थी, मगर अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए थे। मगर जब लोगों ने इस कुईं के बारे में विरोध करते हुए नगर पालिका सचिव को अवगत करवाया तो सचिव भी देखकर हैरान रह गए। क्योंकि उपरोक्त कुई कार्यालय के बिल्कुल सामने सड़क के बीचों बीच खोदी गई थी। सचिव ने पार्क के मुख्य गेट के साथ बोरबेल जैसा कुआं खोदने से तुरंत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नोटिस निकाला और जबाब न देने पर पुलिस कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा है। इस संबंध में नगर पालिका के जेई राजेश कुमार भांभू ने बताया कि गली व पार्क के पास कुआं खोदने की शिकायत मिलने के बाद नोटिस थमाया गया है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए भी लिखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।