{"_id":"5aa6cec64f1c1bc4758b50d3","slug":"141520881350-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवाइयों के 20 इंजेक्शन और 98 हजार की नकदी के साथ पंजाब बार्डर पर एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली दवाइयों के 20 इंजेक्शन और 98 हजार की नकदी के साथ पंजाब बार्डर पर एक गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
सदर पुलिस की टीम ने फतेहाबाद के साथ लगते पंजाब बार्डर के पास से एक युवक को 20 नशीले इंजेक्शन व 98 हजार रुपये की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। युवक नशीले इंजेक्शन लेकर बाइक के जरिये फतेहाबाद की सीमा में प्रवेश कर रहा था। घटना बीती देर रात की गांव हंसपुर के पास की बताई गई है। सदर पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक ने प्रारंभिक पूछताछ में ये बताया है कि उसने पंजाब साइड में नशे के इंजेक्शन बेचकर 98 हजार रुपये कमाए हैं। युवक की पहचान आहलुपुर निवासी बलविंद्र के रूप में हुई है।
सदर एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि हांसपुर के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उससे 20 नशीले इंजेक्शन व 98 हजार रुपये बरामद हुए। इसके बाद सिविल सर्जन को जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम रतिया एसएमओ डॉ. वीके जैन के नेतृत्व में सूचना पाकर मौके पर पहुंची। डॉ. जैन ने बताया कि बरामद हुए 10 इंजेक्शन एनडीपीएस एक्ट के दायरे में आते हैं जबकि 10 इंजेक्शन ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के दायरे में आते हैं। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।