{"_id":"5a79f29a4f1c1b83268b8dc5","slug":"141517941402-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोला दुकानदार, साहब! झूठी शिकायतों से आ चुका हूं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोला दुकानदार, साहब! झूठी शिकायतों से आ चुका हूं परेशान
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत पर कार्रवाई के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। सैंपल लेने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ को दुकानदार ने शिकायतकर्ता पर रंजिशन परेशान करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पत्र एसएमओ को दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नया बाजार स्थित एक किरयाने की दुकान पर घी के सैंपल लेने के लिए पहुंची। लेकिन टीम को किसी भी तरह का मिलावटी समान न मिलने के कारण खाली हाथ लौटना पड़ा। दुकानदार कृष्ण कुमार ने टीम को लिखित में पत्र देकर कहा कि वह किसी भी प्रकार का कोई मिलवाटी देसी घी व अन्य समान नहीं बेचता, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पहले भी दो बार सैंपल लिए जा चुके हैं। दुकानदार ने लिखे पत्र में कहा कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे रंजिश के चलते बार-बार उसकी शिकायत करता है, जिसको लेकर वे काफी परेशान हैं। इस दौरान टीम में सीएम विंडो कमेटी के सदस्य सुरेंद्र नैन भी उपस्थित थे। एसएमओ डा. सतीश गर्ग ने बताया कि दुकानदार द्वारा नकली देसी घी बेचने की शिकायत दी गई थी, जिसके आधार पर यह छापामार कार्रवाई की गई है। लेकिन दुकान पर कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार का कोई मिलवाटी सामान प्राप्त नहीं हुआ है।