फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   200 बिस्तरों के अस्पताल को मंजूरी, निजी संस्थान आगे आए तो मेडिकल कालेज का विकल्प खुला : सीएम

200 बिस्तरों के अस्पताल को मंजूरी, निजी संस्थान आगे आए तो मेडिकल कालेज का विकल्प खुला : सीएम

Fri, 08 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
200 बिस्तरों के अस्पताल को मंजूरी, निजी संस्थान आगे आए तो मेडिकल कालेज का विकल्प खुला : सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद के सैक्टर 9 में बनने वाले 100 बैड के अस्पताल को 200 बैैड का करने की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कोई निजी संस्थान मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव फतेहाबाद जिला में देते है, तो सरकार इस अस्पताल को 300 बैैड का स्थापित करके मेडिकल कॉलेज को देने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने टोहाना के गांव जमालपुर में आयुर्वेद औषधालय बनाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री शुक्रवार रात को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहले से मंजूर सैक्टर 9 में 14.75 एकड़ जमीन पर बनने वाले 100 बैड हस्पताल को जनहित में 200 बैड का बनाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए जाए, ताकि जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ अच्छे चिकित्सक भी उपलब्ध हो सके। इसके लिए सरकार निजी संस्थानों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला फतेहाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए बनने वाले नये हस्पताल को 200 बैड का कर दिया है और इसके साथ-साथ निजी संस्थाओं द्वारा मेडिकल कॉलेज खोलने की संभावनाओं के विकल्प को खुला रखा है। ग्राम सचिवालयों में तैनात होंगे चौकीदार
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ग्राम सचिवालयों को कम से कम आधा एकड़ में एक डिजाइन में तैयार करने और उनमें 6 से अधिक कमरे के निर्माण करने की भी घोषणा की तथा कहा कि पूरे प्रदेश में भविष्य में बनने वाले ग्राम सचिवालय एक ही डिजाईन के होंगे, जिसमें सरपंच, पटवारी, ग्राम सचिव, वीएलई, एडीओ और मीटिंग हॉल होंगे। उन्होंने कहा कि इन ग्राम सचिवालयों में ग्राम पंचायतों की मदद से चौकीदार की तैनाती भी की जाएगी। प्रदेश सरकार ऐसे खर्चों के लिए ग्राम पंचायतों को स्टैंडर्ड बजट उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत एवं विकास विभाग की देखरेख में व्यायामशालाओं को खेल विभाग को स्थानांतरित करने जा रही है, ताकि खेल परिसरों का उचित रखरखाव हो सके और इसके साथ ही युवाओं को योग प्रशिक्षक के साथ-साथ अच्छे प्रशिक्षक कोच भी मिल सके। इसके साथ ही खेल विभाग के साथ जिला परिषद और पंचायत समिति को समन्वयक के रूप में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदीशालाओं में 150 रुपये प्रति पशु की राशि बढ़ेगी
मुख्यमंत्री ने प्रदेश को स्ट्रै कैटल बनाने की दिशा में एक ठोस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि नंदीशालाओं में रखे गए पशुओं को प्रति वर्ष मिलने वाले 150 रुपये प्रति पशु की राशि को भी बढ़ाया जाएगा, ताकि गौशालाओं में पशुओं के चारे और उनके रखरखाव की कोई दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री ने जिला में ऐसे आंगनवाड़ी केंद्रों में जहां शौचालय नहीं है, वहां सिंगल और डबल प्रकार के मोबाइल टॉयलेट बनाने के भी आदेश दिए। सीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत जिला फतेहाबाद में 31 जनवरी 2018 तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के भी आदेश दिए। उन्होंने टोहाना क्षेत्र के घोषित डार्क जोन बारे विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि टोहाना क्षेत्र के डार्क जोन पैमाने को नये तरीके से सर्वे करवाया जाएगा।

सक्षम योजना में नॉन रिर्पोटिंग वाले युवाओं को एक और मौका
सक्षम योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने रोजगार विभाग के सक्षम युवा पोर्टल पर नॉन रिर्पोटिंग करने वाले युवाओं का कॉलम दर्ज करने के आदेश दिए, ताकि यह जाना जा सके की युवा ने किस कारण से नॉन रिर्पोटिंग किया है। उन्होंने कहा कि नॉन रिर्पोटिंग करने वाले युवाओं को एक और मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सक्षम योजना में लड़कियों को खंड स्तर पर काम करने की वरीयता देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि लड़कियों को दूर-दराज क्षेत्र में न जाना पड़े, इसके लिए उन्हें इच्छा अनुसार खंड में काम करने का अवसर दिया जाएगा।
सीएम मनोहर लाल ने सीएम विंडो पर आई शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला में कुल आई सीएम विंडो के निपटान की रैंडम सर्वे करवाया जाए की कितने लोग सीएम विंडो में शिकायत देने और उसके समाधान से संतुष्ट है। जिला में अब तक सीएम विंडो पर 3501 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिसमें से 3206 शिकायतों का निपटारा किया चुका है। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर जिला में यह सर्वे करवाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे अपने कार्यों का मूल्याकंन प्रतिदिन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलोरेंस की नीति अपनाए हुए है।

इस मौके पर टोहाना के विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, मुख्यमंत्री के ओएसडी आलोक वर्मा, हिसार मंउल के आयुक्त राजीव रंजन, उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, जिलाध्यक्ष वेद फुलां, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, एडीसी डॉ. जेके आभीर, एसडीएम सरजीत नैन, सतबीर जांगु, देवीलाल सिहाग, ईओ हुडा सुमित कुमार, सीईओ जिप डॉ. विनेश, डीआरओ बिजेन्द्र भारद्वाज, डीडीपीओ राजेश खोथ, अधीक्षक अभियंता केके वर्मा, राजेन्द्र सभरवाल सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed