फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   14 watchmen in the grain market, yet the sacks of paddy are being stolen continuously

Fatehabad News: अनाज मंडी में 14 चौकीदार, फिर भी लगातार चोरी हो रही धान की बोरियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
14 watchmen in the grain market, yet the sacks of paddy are being stolen continuously
फतेहाबाद की अनाज मंडी में पड़ी धान की बोरियां। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद की अनाज मंडी इन दिनों चोरों का अड्डा बनी हुई है। आए दिन धान की बोरियां अनाज मंडी से चोरी हो रही हैं। अनाज मंडी व्यापार मंडल की ओर से दो बार पुलिस प्रशासन को गश्त बढ़ाने की मांग भी की गई है, लेकिन पुलिस गश्त नहीं कर रही है। हैरानी की बात यह है कि अनाज मंडी में 14 चौकीदार तैनात हैं। इसके बावजूद चोरी नहीं रुक रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही यहां पर धान की बोरियां चुराते दो युवक पकड़े गए थे, लेकिन उन पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। धान की लगातार चोरियों से परेशान व्यापार मंडल ने अब नए साल से अनाज मंडी के अंदर ही फड़ों व शेड के नीचे धान की फसल की खरीदारी करने का फैसला लिया है। अनाज मंडी के अंदर हाई क्वालिटी के सीसीटीवी लगे हुए हैं।
विज्ञापन

भट्टू रोड पर स्थित अनाज मंडी व सिरसा रोड पर स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में फसलों की खरीदारी होती है। इन दिनों अनाज मंडी में डुप्लीकेट बासमती धान की खरीद जारी है। भट्टू रोड पर पुरानी अनाज मंडी, इसके साथ ही बाहर की ओर मुच्छल अनाज मंडी, मार्केट कमेटी के क्वार्टरों के पास व अतिरिक्त अनाज मंडी में धान की खरीद हो रही है। अतिरिक्त अनाज मंडी व अनाज मंडी के बाहरी क्षेत्रों में धान की एक या दो बोरियां लगातार चोरी हो रही हैं। चार दिन पहले ही एक फर्म की चार धान की बोरियां चोरी हुई तो दो दिन पहले बाइक पर आए दो युवकों ने एक ट्रैक्टर ट्राली पर लदी धान की दो बोरियों को चुरा लिया। लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर निगरानी कर रहे प्रधान
अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू बढ़ती चोरियों को लेकर रातभर दोनों अनाज मंडियों में घूमते रहते हैं और चौकीदारों से भी बातचीत करते हैं। व्यापार मंडल की ओर से दोनों मंडियों में 14 चौकीदारों को लगाया गया है, जिनमें तीन चौकीदार दिन में तो 11 चौकीदार रात को निगरानी करते हैं। फिर भी चोरियों पर कोई लगाम नहीं कसी जा रही।

दो बार पुलिस प्रशासन को अनाज मंडी में चोरियों को लेकर लिखित में पत्र भेजा गया है। चोर रात के अंधेरे में दोनों अनाज मंडियों में धान के कट्टे निकालकर ले जाते हैं। चोरियां लगातार बढ़ रही हैं। मैं स्वयं रात को दोनों मंडियों में घूमता रहता हूं, ताकि चोरों का पता चल सके।
-जगदीश भादू, प्रधान, अनाज मंडी व्यापार मंडल, फतेहाबाद
अनाज मंडी में चोरियों की सूचना व्यापार मंडल द्वारा दी गई है। भट्टू रोड व अतिरिक्त अनाज मंडी में गश्त बढ़ा दी गई है। जल्द ही चोरों पर लगाम कसी जाएगी।
राजपाल, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed