फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पुनीत को लक्की ब्वॉय तो मुस्कान अरोड़ा को लक्की गर्ल का अवार्ड

पुनीत को लक्की ब्वॉय तो मुस्कान अरोड़ा को लक्की गर्ल का अवार्ड

Sun, 26 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुनीत को लक्की ब्वॉय  तो मुस्कान अरोड़ा को लक्की गर्ल का अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। खैरातीखेड़ा स्थित क्रेसंट पब्लिक स्कूल में शनिवार को क्रेसंट गॉट टैलेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका अमित शर्मा, रविंद्र रवि, अमृत रंजन, सोनिया मुंजाल, अंजू चौधरी व कनुप्रिया ने निभाई।
क्रेसंट गॉट टैलेंट का प्रथम पुरस्कार 11वीं कक्षा के साइंस स्टूडेंट रोहित ने जीता। इसके अलावा 11वीं कॉमर्स के युगम को मिला व तृतीय पुरस्कार 11वीं कॉमर्स के चिराग को मिला। 12वीं कॉमर्स की दिव्यांशी व 12वीं आर्ट्स के रूद्राक्ष को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न तरह के खिताब भी दिए गए। इसमें 11वीं के स्माइल को मिस्टर ईव, 11वीं कॉमर्स की जैसमीन को मिस ईव का खिताब दिया गया। 11वीं कॉमर्स की जश्नदीप को आज्ञाकारणी शिष्या के रूप में चुना गया। लक्की ब्वॉय का अवार्ड 11वीं कॉमर्स के पुनीत व लक्की गर्ल का अवार्ड 11वीं आर्ट्स की मुस्कान अरोड़ा को मिला। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिसे खूब सराहा गया। स्कूल प्राचार्या अनूजा मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेते रहना चाहिए। इसे संपूर्ण विकास होता है। इस मौके पर वरुण बाघला, दीपक ललित, प्रियंका चराईपोत्रा, रीटा सरदाना, सोनिया मुंजाल व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed