फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   योग की अंतर्राष्ट्रीय पहचान बताती है कि भारत है विश्वगुरू : दुग्गल

योग की अंतर्राष्ट्रीय पहचान बताती है कि भारत है विश्वगुरू : दुग्गल

Thu, 21 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
योग की अंतर्राष्ट्रीय पहचान बताती है कि भारत है विश्वगुरू :  दुग्गल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिरसा रोड स्थित नई अनाज मंडी में जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर योग विशेषज्ञा अंबिका पांटा ने दो हजार के करीब पहुंचे योग साधकों को योग की विभिन्न क्रियाकलापों का अभ्यास करवाया। हालांकि ये आंकड़ा प्रशासन के पांच हजार साधक जुटने के दावे से काफी कम ही रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने कहा है कि योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से इस बात को बल मिला है कि भारत विश्व गुरु है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जहां देश का मान बढ़ा है, वहीं गांव-गांव और गली-गली में योग की पहुंच हुई है, जो हमारी प्राचीन संस्कृति को प्रदर्शित कर रहा है।
विज्ञापन

सुनीता दुग्गल ने कहा कि योग का अर्थ है जोड़ना। बुद्धि, शरीर और आत्मा को एक लाइन में ही लाना योग है। योग द्वारा हम अपनी इंद्रियों पर काबू पा सकते हैं। चेयरपर्सन ने कहा कि इंद्रियों पर काबू पाने के बाद आत्मा से परमात्मा का मिलन हो जाता है। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। योग अभ्यास शरीर मन, विचार एवं कर्म, आत्मसंयम एवं पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि केवल योग से भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व स्वस्थ बने और सारे विकार दूर हो तथा विश्व स्तर पर शांति रहे। इसी उद्देश्य और सोच के साथ इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डा. हरदीप सिंह ने अतिथियों व आम नागरिकों का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने सभी जिलावासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पूरी दुनिया का जुड़ाव योग से हुआ है, जो हमारे लिए गौरव की बात है। बीजेपी के जिला प्रधान वेद फूलां ने कहा कि योग कर्म योग को बढ़ाने में ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की प्रशंसा की जा रही है और अन्य देशों के लोग भी इसका अनुसरण कर रहे हैं। सिरसा लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक भारत भूषण मिढ्ढा ने कहा कि यह भगवान श्रीकृष्ण की धरती है और यहां योग न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

90 मिनट शीर्षासन किया
इस अवसर पर मांगे राम ने 90 मिनट शीर्षासन कर रिकॉर्ड कायम किया। इस मौके पर सिरसा लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक भारत भूषण मिढ्ढा, एडीसी डा जेके आभीर, एसडीएम सतबीर जांगु, डीएसपी धर्मबीर पूनियां, जगदीश काजला, डीआरओ बिजेन्द्र भारद्वाज, डीडीए डॉ बलवंत सहारण, डीडीएएच डॉ काशी राम, ईओ अमन ढांडा, डीईओ दयानंद सिहाग, अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्रोई, कंवल चौधरी, मंजू मेहता, एक्सईन सतीश जनेवा, शमशेर सिंह, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed