फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   विद्युत निगम कर्मचारियों के खिलाफ ढाणी गोपाल के लोगों में फूटा गुस्सा

विद्युत निगम कर्मचारियों के खिलाफ ढाणी गोपाल के लोगों में फूटा गुस्सा

Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम कर्मचारियों के खिलाफ ढाणी गोपाल के लोगों में फूटा गुस्सा
विद्युत निगम कर्मचारियों के खिलाफ ढाणी गोपाल के लोगों में फूटा गुस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
ढाणी गोपाल में विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ वीरवार को ढाणी गोपाल के सैंकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक दलित महिला के घर में घुसने वाले बिजली कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने बिजली निगम के कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगाया जाएगा। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना होगी तो उसके लिए विद्युत निगम व पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। आंदोलन की रूप रेखा तैयार करने के साथ साथ ग्रामीणों ने एक संघर्ष समिति का भी गठन किया है।
क्या है मामला
गांव ढाणी गोपाल में 25 सितंबर की देर सांय को विद्युत निगम की टीम ने बिजली चोरो के खिलाफ अभियान चलाया था। इसी अभियान में विद्युत निगम की टीम एक दलित महिला के घर में घुस गई, जहां पर उपरोक्त महिला स्नान कर रही थी। महिला ने टीम के कर्मचारियों को देखकर शोर मचा दिया। मगर टीम में शामिल कर्मचारी महिला के घर ही चुपचाप खड़े रहे। लेकिन महिला के विरोध के कारण आसपास के पड़ोस के लोग भारी संख्या में एकत्रित हो गए, और विद्युत कर्मचारियों के साथ मारपीट की। एसएचओ विक्रमजीत सिंह भादू ने मौके पर पहुंचकर विद्युत टीम को ग्रामीणों के बीच से निकालकर भूना ले आए। थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी गई थी, मगर अभी तक जांच चल रही है। ढाणी गोपाल के लोगों का आरोप है कि विद्युत कर्मचारियों पर दलित महिला के साथ दुर्व्यवहार, जाति सूचक गाली देने व नारी सम्मान को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

आज हुई बैठक
गांव ढाणी गोपाल में सैकड़ों लोगों की बैठक हुई, जिसमें निगम कर्मचारियों के विरुद्ध जमकर आरपार की लड़ाई लड़ने का फैसला लिया गया है। बैठक में संबोधित करते हुए एडवोकेट राजकुमार गोदारा, रामकुमार शर्मा, धर्मबीर गोदारा, पूर्व सरपंच निहाल सिंह, सुरेश बुरड़क, कृष्ण भिडासरा, राजेश गोदारा, रामनिवास सिहाग, चंद्रभान कड़वासरा, जगदीश फगड़िया व राजेश गोदारा आदि ने बताया कि गत सप्ताह विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता निहाल सिंह, अजीत सिंह, फोरमैन शमशेर सिंह व 2-3 अन्य कर्मचारियों ने गांव ढाणी गोपाल में बिजली चेकिंग के नाम पर काफी उत्पात मचाया। रोषित लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने बाद भी जब निगम के कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो ग्रामीण महिलाओं ने मामले की शिकायत भूना पुलिस में दी। जिस पर 4 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष पाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ये निगम कर्मचारी सरकार की गलत नीतियों के कारण 10 प्रतिशत के लालच में बेवजह लोगों को जुर्माना ठोक कर अपना कमीशन जुटाने में लगी हुई है। सरकार ने इन्हें खुली छूट दे दी है, इसलिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed