फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   13 thousand candidates, 18 examination centers

13 हजार परीक्षार्थी, 18 परीक्षा केंद्र

Sat, 14 Nov 2015 12:14 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
13 thousand candidates, 18 examination centers
 
विज्ञापन



हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा पहली बार फतेहाबाद में होने जा रही है। ऐसे में नकल रहित परीक्षा कराना प्रशासन के लिए चुनौती है। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने ऐसे इंतजाम किए हैं कि कोई परिंदा भी पर न मार सके। 18 सेंटरों पर तीन डीएसपी की टीमें पैनी नजर रखेगी।

जिसमें इंस्पेक्टर, महिला पुलिस, राइडर, ट्रैफिक पुलिस शामिल हैं। परीक्षा 14 और 15 नवंबर को दो चरणों में आयोजित होगी। इसके लिए फतेहाबाद में 18 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसमें 13 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन



कौन कहां रखेगा नजर:

टीम नंबर-1
डीएसपी शमशेर सिंह दहिया, इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह,  इंस्पेक्टर दिनेश सिंह और प्रत्येक सेंटर पर एक एएसआई, 2 हेड कांस्टेबल, 6 कांस्टेबल व महिला पुलिस तैनात एम.एम.कॉलेज आफ एजुकेशन, मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज, मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज-2, मनोहर मेमोरियल पॉल्टेक्निक, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल-2 पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम नंबर 2
डीएसपी विजय जाखड़, एसएचओ भट्टूकलां, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, इंस्पेक्टर हरबंस लाल तथा इन प्रत्येक निम्न सेंटरों पर एक एएसआई, 2 हेड कांस्टेबल, 6 कांस्टेबल व महिला पुलिस महिला महा विद्यालय भोडिया खेड़ा, महिला महाविद्यालय भोडिय़ा खेड़ा, क्रिसेट कॉलेज आफ एजुकेशन, एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ पोल्टिेक्निक, एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ पोल्टिेक्निक 2, एपेक्स पब्लिक स्कूल पर निगरानी रखेंगे।

टीम नंबर 3
डीएसपी रविंद्र सिंह टोहाना, एसएचओ भूना, एसएचओ रतिया, इंस्पेक्टर रूपेश, एसएचओ सदर, इंस्पेक्टर विक्रम तथा प्रत्येक सेंटर पर एक सब इंस्पेक्टर, 2 हेड कांस्टेबल, 6 कांस्टेबल व महिला सिपाही सेंटर स्प्रिंग बेल्स स्कूल, पॉयनियर कांवेट स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल 2, बालवाटिका स्कूल, डेफोडिल्स स्कूल पर नजर रखेंगे।

परीक्षा केंद्र पर नहीं करेगा नेटवर्क काम:
परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। जिसके बाद मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करेगा। डीईओ वर्मा के अनुसार परीक्षा केंद्रों में घड़ी, मोबाइल आदि ले जाने पर पूर्ण पाबंदी होगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी अपने साथ दो बॉल प्वाइंट पेन, आईडी प्रूफ व अपनी रोल नंबर स्लिप लेकर परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इसके पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। परीक्षाओं को नकल रहित व किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने तथा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक पीसीआर, महिला पुलिस कर्मी भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं इनके साथ शिक्षा विभाग का सहायक व आबर्जरवर भी मौजूद रहेंगे।

ये रहेगा परीक्षा का शेडयूल:
14 नवंबर को दोपहर 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक लेवल-3 पीजीटी लेक्चरर के लिए परीक्षा आयोजित होगी। 15 नवंबर को प्रात: साढ़े दस बजे से 1 बजे तक लेवल-1 प्राइमरी टीचर के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और सायं 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक लेवल-2 टीजीटी के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अध्यापक पात्र परीक्षा में लगभग 13 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। लेवल-1 परीक्षा में लगभग 4350 परीक्षार्थी भाग लेंगे जबकि लेवल-2 परीक्षा में 5300 व लेवल-3 परीक्षा में 4200 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

6 फ्लाइंग टीमें रखेगी नजर:
 एमएम कालेज, महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा, बहुतकनीकी कालेज, अपेक्स पब्लिक स्कूल, बाल वाटिका, डेफोडिल स्कूल, एमएसडी स्प्रीगवैल, पायनियर स्कूल, डीएवी स्कूल आदि परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं।


परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इसके अलावा उड़नदस्ता भी गठित किया गया है। 6 फ्लाइंग टीमें गठित की गई हैं जो समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगी।  
           यज्ञदत्त वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed