{"_id":"5c6eedeabdec22736c04d4d8","slug":"121550773738-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त उपायुक्त ने गाडिय़ों के पासिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त उपायुक्त ने गाडिय़ों के पासिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ियों के पासिंग कार्य का औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त एवं सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण सुभिता ढाका ने वीरवार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत विभिन्न प्रकार के वाहनों की पासिंग के कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहन पासिंग के कार्य में लगे स्टाफ से सवाल जवाब कर उनसे जानकारियां जुटाई। उन्होंने कहा कि स्कूल बसें, ट्रक और अन्य प्रकार के वाहनों की मौजूदा स्थिति की जांच गहनता से की जाए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना का अंदेशा न रहे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि यह कार्य पूर्ण रूप से नियमों के अनुसार और पारदर्शी ढंग से किया जाना चाहिए। इसके विपरीत कोई भी अधिकारी और कर्मचारी कार्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।